प्राचीन उपाय शिवमहापुराण में !

 शिव का अभिषेक
www.balajidarbar.com

ग्रंथों के अनुसार भगवान शिव बहुत भोले हैं, यदि कोई भक्त सच्ची श्रृद्धा से उन्हें सिर्फ एक लोटा पानी भी अर्पित करे तो भी वे प्रसन्न हो जाते हैं। इसीलिए उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है। सावन में शिव भक्त भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए उपाय करते हैं। शिवमहापुराण में लिखा है कि इन्हें बड़ी ही आसानी से किया जा सकता है। भगवान शिव आप पर प्रसन्न हो जाएंगे और आपकी हर मनोकामना पूरी करेंगे।
 उपाय
  • सुगंधित तेल से शिव का अभिषेक करने पर समृद्धि में वृद्धि होती है।
  • भगवान शिव पर गन्ना के रस की धारा चढ़ाई जाए तो सभी आनन्दों की प्राप्ति होती है।
  • शिव को गंगाजल चढ़ाने से भोग व मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है।
  • शहद की धारा शिव पर चढ़ाने से टीबी रोग दूर हो जाता है।
  • लाल व सफेद आंकड़े के फूल से शिव का पूजन करने पर भोग व मोक्ष की प्राप्ति होती है। 
  • ज्वर से पीडि़त होने पर भगवान शिव को जलधारा चढ़ाने से शीघ्रताशीघ्र लाभ मिलता है।
  • सुख व संतान की वृद्धि के लिए भी जलधारा द्वारा शिव की पूजा उत्तम बताई गई है। 
  • नपुंसक व्यक्ति अगर घी से शिव की पूजा करे, ब्राह्मणों को भोजन कराए तथा सोमवार का व्रत। 
  • तेज दिमाग के लिए शक्कर मिश्रित दूध भगवान शिव को चढ़ाएं।
  • चमेली के फूल से पूजन करने पर वाहन सुख मिलता है।
  • अलसी के फूलों से शिव का पूजन करने से मनुष्य भगवान विष्णु को प्रिय होता है। 
  • शमी पत्रों से पूजन करने पर मोक्ष प्राप्त होता है।
  • धतूरे के पुष्प के पूजन करने पर भगवान शंकर सुयोग्य पुत्र प्रदान करते हैं।
  • बेला के फूल से पूजन करने पर शुभ लक्षणों से युक्त पत्नी मिलती है।
  • जूही के फूल से शिव का पूजन करें तो घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती।
  • दुर्वा से पूजन करने पर आयु बढ़ती है। 
  • कनेर के फूलों से शिव पूजन करने से नवीन वस्त्रों की प्राप्ति होती है।
  • हरसिंगार के पुष्पों से पूजन करने पर सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है।
  • भगवान शिव को चावल चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है।
  • तिल चढ़ाने से पापों का नाश हो जाता है।
  • जौ अर्पित करने से सुख में वृद्धि होती है। गेंहू चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है।