देव या इष्ट सिद्धि के लिए मंत्र जप का विशेष महत्व है। मंत्र जप न केवल कामनापूर्ति का श्रेष्ठ साधन है, बल्कि यह देवीय व आध्यात्मिक शक्तियों द्वारा मन व शरीर को ऊर्जावान, एकाग्र व संयमशील भी बनाता है। इसका लाभ चरित्र, स्वभाव और व्यवहार में अनुशासन व अच्छे बदलावों के रूप में मिलता है। 
 
बहरहाल, मंत्र जप की सांसारिक इच्छाओं की पूर्ति के नजरिए से बात करें तो शास्त्रों में अलग-अलग आठ दिशाओं में मुख कर देव विशेष के मंत्र जप से विशेष फल मिलने के बारे में बताया गया है। इस कड़ी में सावन माह में शिव मंत्रों के जप भी शुभ माने गए हैं। इनमें अन्य कामनाओं के अलावा खासतौर पर धन कामना पूरी करने के लिए भी खास दिशा में मुंह कर मंत्र जप का महत्व बताया गया है। जानिए किस दिशा में मुंह करके जप करने से कौन-सा फल मिलता है