'रुद्राक्ष' शिव भक्ति का अहम अंग है। यह भगवान शिव का साक्षात् स्वरूप भी माना जाता है। अलग-अलग तरह के रुद्राक्ष पहनना, रुद्राक्ष माला से शिव मंत्र का जप या किसी भी अन्य तरीके से रुद्राक्ष का उपयोग जीवन को कलहमुक्त, सफल, सुकूनभरा और खुशहाल बनाने वाला माना गया है। 
 
शास्त्रों के मुताबिक अलग-अलग रूप, आकार व रंग के रुद्राक्ष कामना विशेष को पूरा करने वाले होते हैं। इनको पहनने या उपयोग करने के धार्मिक उपाय, कर्मकांड व मंत्र नियत हैं। किंतु हर इंसान इन शास्त्रोक्त नियमों को नहीं जानता या वक्त की कमी से इनको अपना नहीं पाता। 
 
धर्म आस्था और सुविधा के नजरिए से यहां बताया जा रहा है, रुद्राक्ष धारण करने का एक सरल और असरदार उपाय। इसे कोई भी इंसान सावन माह या साल में किसी भी सोमवार को अपना कर मनचाहा रुद्राक्ष पहन मनोरथ सिद्धि व परेशानियों से छुटकारा पा सकता है। जानिए