काला जादू से ज्यादा शैतानी है यह धर्म !!

अभी तक आपने ऐसे नए धर्म के बारे में सुना होगा जिसके अनुसार व्यक्ति अपनी आत्मा के बल पर अपने सभी  बुरे अनुभवों से पीछा छुड़ा सकता है। इसे साइंटोलॉजी नाम से जाना जाता है और इस नए धर्म से हॉलीवुड के ख्‍यात हीरो टॉम क्रूज को भी जुड़ा बताया जाता रहा है, लेकिन अब नया धर्म सामने आ गया है जिसे ‘शैतानी सेक्सी धर्म’ कहा जाता है।इसके संस्थापक एलिस्टर क्राउली ने खुद को विश्व का सबसे बुरा आदमी घोषित किया था। 1875 में पैदा हुए क्राउली ने खुद को ‘द ग्रेट बीस्ट, 666′ की शैली में ढाला था। यह एक ऐसा धर्म था जिसे मानने वाले गोपनीय तरीके से रहते हैं और इसके बारे में भी बहुत कम ही जाना जाता है

पर अब इस धर्म की सबसे ग्लैमरस और चर्चित प्रचारक पीचेस गेडोफ हैं, जो कहती हैं कि उनका विलीफ सिस्टम दिन-प्रतिदिन के जीवन में भी प्रयोग किया जाता है और इससे व्यक्ति को बहुत शांति मिलती है। लेकिन पीचेस गेडोफ ने जब अपनी धार्मिक मान्यताओं के बारे में ट्‍विटर पर अपने एक लाख 48 हजार सहयोगियों को बताया तो दुनिया को एक ऐसे धर्म की जानकारी मिली जो शैतानों की जीवनशैली लगती है।  चौबीस वर्षीय पीचेस ओटीओ (ओर्डो टेम्पली ओरिएंटिस) की भक्त हैं। ओटीओ उन्होंने अपनी बाईं बांह पर गुदवा भी लिया है। हालांकि उनके लिए धर्म जैसी किसी बात का पालन करना फैशन से ज्यादा नहीं है। पीचेस एक समय साइंटोलॉजिस्ट थीं, बाद में इसे छोड़कर वे यहूदी धर्म मानने लगीं, लेकिन हाल में उन्होंने इस नए धर्म को न केवल मानने की ठानी वरन इसका वे प्रचार-प्रसार भी करती हैं। अब एक निगाह ओटीओ और इसके संस्थापक एलिस्टर क्राउली के में जानें। वे इस धर्म के संस्थापक पैगम्बर थे। वे 1875 में एक सम्पन्न ब्रिटिश परिवार में पैदा हुए थे, पर उन्होंने खुद को ‘द ग्रेट बीस्ट 666′ का दर्जा दिया था। वह जादू-टोनों और गूढ़ विद्याओं को मानने वाला था। 1947 में मौत से पहले उसे इस बात का गर्व था कि वह ‘‍दुनिया का सबसे दुष्कर्मी प्राणी’ है।पीचेस एक समय साइंटोलॉजिस्ट थीं, बाद में इसे छोड़कर वे यहूदी धर्म मानने लगीं, लेकिन हाल में उन्होंने इस नए धर्म को न केवल मानने की ठानी वरन इसका वे प्रचार-प्रसार भी करती हैं।

 


हॉलीवुड की एक और हस्ती जे जेड के बारे में भी ऐसा ही कहा जाता है। रैपर जे जेड के बारे में कहा जाता है कि वे क्राउली की किताबों से संग्रहित बातों को फैलाने में यकीन रखते हैं। प्रसिद्ध गायिका रिहाना के बारे में भी कहा जाता है कि उनके कुछ वीडियोज में इनका असर दिखता है। पीजेस से जब उनके एक टि्वटर अनुयायी ने पूछा कि वह थेल्मा (क्राऊली की शिक्षाओं) के बारे में कै‍से जान सकती हैं, पीचेस ने कहा उनकी किताबें पढ़ो जो सुपर इंट्रेस्टिंग हैं।कुछ लोग इसको कारोबारी अवसरवाद भी कहते हैं क्योंकि उनका मानना है कि इस तरह की किताबें और क्रियाकलाप युवा लोगों को बहुत जल्दी प्रभावित कर सकते हैं। लेकिन इसके मानने वाले युवा नहीं वरन ऐसे लोग हैं जो क्राउली की किताबों में बताए गए धार्मिक क्रियाओं, तंत्र-मंत्र को आजमाते हैं। ब्रिटेन में ओटीओ के प्रमुख जॉन बोनर (62) का कहना है कि हम मास अपील वाले संगठन नहीं हैं। ब्रिटेन में हमसे सैकड़ों लोग जुड़े हैं और सारी दुनिया में हमारे मानने वालों की संख्‍या हजारों में हो सकती है। ईस्ट ससेक्स में रहने वाले बोनर का कहना है कि एक तरीके से आप हमें सेक्स धर्म वाले भी कह सकते हैं क्योंकि हम इसे मानते, स्वीकार करते हैं और पूजते हैं।