चमत्कारी होती है पीपल की जड़ की मिट्टी

पीपल की जड़ की मिट्टी
www.balajidarbar.com
भगवान शिव पंचतत्वों में एक पृथ्वी तत्व के स्वामी, मृत्युलोक के अधिपति और प्रकृति स्वरूप भी माने गए हैं। प्रकृति रूप देव पूजा परंपराओं में ही पीपल भी देव वृक्ष माना गया है। पवित्र वृक्ष में कई देवी-देवताओं के साथ शिव का भी वास होता है

शिव भक्ति के शुभ काल सावन महीने में पीपल की जड़ की मिट्टी का ऐसा उपाय है, जिससे तमाम सांसारिक व भौतिक कामनाएं पूरी हो जाती है। खासतौर पर धन की कामना पूरी करने के लिए यह उपाय अचूक माना गया है। 

शिव के ही निराकार स्वरूप पार्थिव या मिट्टी के शिवलिंग की पूजा धन, सेहत व संतान सहित हर खुशी देने वाली मानी गई है। इसके लिए  पीपल के पेड़ की जड़ की मिट्टी या गंगा नदी की मिट्टी बहुत ही पवित्र मानी जाती है। पार्थिव शिवलिंग रचना व पूजा किसी विद्वान ब्राह्मण के मार्गदर्शन में करें तो। पूजा के दौरान पार्थिव शिवलिंग की फूलों-पत्तों से ढंककर पूजा करें। इससे लिंग की मिट्टी का क्षरण नहीं होता। पूजा के बाद पार्थिव शिवलिंगों को तीर्थ जल में विसर्जित करें।

  • सुबह स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र पहन किसी पवित्र जगह की मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग बनाए। 
  • - भगवान शिव का ध्यान कर पूजन शुरु करें।
  • ॐ नम: शिवाय । ॐ महेश्वराय नम:। ॐ शम्भवे नम: यह मंत्र बोलकर पाद्य, अर्घ्य और आचमन करें।
  • पार्थिव शिवलिंग को पंचामृत से स्नान कराएं। 
पंचामृत स्नान के बाद सरल पूजा सामग्री चढ़ाकर पूजा करें - 

  • वस्त्र अर्पित करें। 
  • जनेऊ अर्पित करें।
  • फिर से आचमन करें। 
  • गंध अर्पित करें। 
  • अक्षत चढ़ाए।
  • बिल्वपत्र, धतूरा समर्पित करें। 
  • धूप लगाएं। 
  • दीप प्रज्जवलित करें। 
  • नैवेद्यं लगाएं। 
  • मौसमी फल चढ़ाएं। 
  • फिर से आचमन करें। 
  • सुपारी चढाएं। 
  • दक्षिणा अर्पित करें। 
  • नमस्कार करें। 
  • ॐ पार्थिवेश्वराय नम: बोलकर फूल चढ़ाकर क्षमा मांग कामनापूर्ति की प्रार्थना करें।
  • पंचामृत व प्रसाद ग्रहण करें। तीर्थजल से घर को पवित्र करें।


धनलाभ के लिए शिव मंत्र

www.balajidarbar.com

  • सामान्य तौर पर उत्तर या पूर्व दिशा में मुंह रखना किसी भी मंत्र जप के लिए शुभ है। 
  • पूर्व दिशा की ओर मुंह कर मंत्र जप से वशीकरण सिद्ध होता है। 
  • पश्चिम दिशा की ओर मुंह कर मंत्र जप धन, वैभव व ऐश्वर्य कामना को पूरी करता है।
  • उत्तर दिशा की ओर मुख कर मंत्र जप से सुख-शांति मिलती है।
  • दक्षिण दिशा में मुंह कर मंत्र जप मारण सिद्धी देता है। 
  • उत्तर-पश्चिम यानी वायव्य दिशा की ओर मुख कर जप शत्रु व विरोधियों का नाश करता है। 
  • उत्तर-पूर्व यानी ईशान दिशा में मुंह कर मंत्र जप से ज्ञान प्राप्त होता है। 
  • दक्षिण-पूर्व यानी आग्रेय दिशा में मुख कर मंत्र जप आकर्षण व सौंदर्य कामना को पूरा करता है।
  • दक्षिण-पश्चिम यानी नैऋत्य दिशा में मुख कर मंत्र जप पवित्र विचार व दर्शन की कामना को पूरा करता है।

5 बातों का ध्यान

www.balajidarbar.com

पौराणिक कथा के अनुसार रुद्राक्ष भगवान शिव का अंश है। इसलिए इसे साक्षात शिव का स्वरूप भी माना जाता है। इसका शुभ प्रभाव सुख-सौभाग्य बढ़ाने वाला बताया गया है। शिव पूजा के दौरान खासतौर पर शिव भक्तों को रुद्राक्ष की माला या मनके जरूर धारण करना चाहिए। 

रुद्राक्ष, आकार और रूप के अनुसार अलग-अलग प्रभाव और फल देते हैं। हर रुद्राक्ष पापनाशक और शिव के साथ शक्ति को भी खुश करने वाला माना गया है। रुद्राक्ष के शुभ फल और प्रभाव के लिए खान-पान और व्यवहार से जुड़ी कुछ बातों का पालन भी जरूरी बताया गया है। इससे शुभ फल के स्थान पर अदृश्य दोष लगते हैं।

रुद्राक्ष की माला, कड़ा पहनने या इसकी माला से जप करने पर कौन से काम नहीं करना चाहिए। सावन महीने में तो रुद्राक्ष पहनने के दौरान इन बातों का रखें ध्यान।
 
रुद्राक्ष को अभिमंत्रित कर ही धारण करना चाहिए , हर रुद्राक्ष के लिए नियत मंत्रों से पूजा कर ही धारण करना चाहिए। 
रुद्राक्ष धारण करने वाले को शराब, नशीली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
रुद्राक्ष धारण करने वाले को लहसुन व प्याज सहित तामसी व तीखा खान-पान छोड़ देना चाहिए।
रुद्राक्ष धारण करने वाले को मांसाहार छोड़ देना चाहिए। 

मानसिक पवित्रता के लिए गंदे साहित्य, बातों से दूर रहना चाहिए।

सावन में ही पीया था शिव ने विष पान

नीलकंठ महादेव
www.balajidarbar.com


श्रावण मास त्रिदेव और पंच देवों में प्रधान भगवान शिव की भक्ति को समर्पित है। पौराणिक मान्यता है कि देव-दानव द्वारा किए गए समुद्र मंथन से निकले हलाहल यानि जहर का असर देव-दानव सहित पूरा जगत सहन नहीं कर पाया। सभी ने भगवान शंकर से प्रार्थना की। भगवान शंकर ने पूरे जगत की रक्षा और कल्याण के लिए उस जहर को पीना स्वीकार किया। विष पीकर शंकर नीलकंठ कहलाए। भगवान शंकर ने विष पान से हुई दाह की शांति के लिए समुद्र मंथन से ही निकले चंद्रमा को अपने सिर पर धारण किया। इस विष के प्रभाव को शांत करने के लिए भगवान शंकर ने गंगा को अपनी जटाओं में स्थान दिया।
भगवान शंकराचार्य ने ज्योर्तिलिंग रामेश्वरम पर गंगा जल चढ़ाकर जगत को शिव के जलाभिषेक का महत्व बताया। शास्त्रों के अनुसार भगवान शंकर ने समुद्र मंथन से निकले विष का पान श्रावण मास में ही किया था। इस मास में शिव आराधना का विशेष महत्व है। शिव भक्ति का पुण्य काल माना जाता है। शिव की पूजा-अर्चना, अभिषेक, जलाभिषेक, बिल्वपत्र सहित अनेक प्रकार से की जाती है। इस काल में शिव की उपासना भौतिक सुखों को देने वाली होती है। भगवान शंकर द्वारा विष पीकर कंठ में रखना और उससे हुई दाह के शमन के लिए गंगा और चंद्रमा को अपनी जटाओं और सिर पर धारण करना इस बात का प्रतीक है कि मानव को अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए।
खास तौर पर कटु वचन से बचना चाहिए, जो कंठ से ही बाहर आते हैं और व्यावहारिक जीवन पर बुरा प्रभाव डालते हैं। किंतु कटु वचन पर संयम तभी हो सकता है, जब व्यक्ति मन को काबू में रखने के साथ ही बुद्धि और ज्ञान का सदुपयोग करे। शंकर की जटाओं में विराजित गंगा ज्ञान की सूचक है और चंद्रमा मन और विवेक का। गंगा और चंद्रमा को भगवान शंकर ने उसी स्थान पर रखा है जहां मानव का भी विचार केन्द्र यानि मस्तिष्क होता है।

भगवान शंकर ने समुद्र मंथन से निकले विष का पान श्रावण मास में ही किया था।

शिवभक्ति के लिए श्रेष्ठ है सावन

शिवभक्ति 
www.balajidarbar.com



हिन्दू धर्म में माना जाता है कि भगवान शिव इस पूरे जगत का संचालन करते हैं और संहार भी। यही कारण है कि धर्म शास्त्रों में श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना का शेष मासों की तुलना में अधिक महत्व है। शास्त्रों में श्रावण मास के महत्व को बताने वाली अनेक धार्मिक प्रसंग हैं। इनमें अमरनाथ तीर्थ में भगवान शंकर द्वारा माता पार्वती को सुनाई अमरत्व की कहानी का सबसे अधिक धार्मिक महत्व है। पौराणिक मान्यता है कि भगवान शंकर ने अमरत्व का रहस्य बताने के लिए कहानी माता पार्वती को एकांत में सुनाई। कहानी सुनने के दौरान माता पार्वती को नींद आ गई। किंतु उस कहानी को उस स्थान पर मौजूद शुक यानि तोते ने सुन लिया। कहानी सुनकर शुक अमर हो गया। इसी शुक ने भगवान शंकर के कोप से बचकर बाद में शुकदेव जी के रुप में जन्म लिया। इसके बाद नैमिषारण्य क्षेत्र में शुकदेव जी ने यह अमर कथा भक्तों को सुनाई। मान्यता है कि यही पर भगवान शंकर ने ब्रह्मा और विष्णु के सामने शाप दिया कि आने वाले युग में अमर कथा को सुनने वाले अमर नहीं होंगे। किंतु यह कथा सुनकर पूर्व जन्म और इस जन्म में किए पाप और दोषों से मुक्त हो जाएंगे। उन भक्तों को शिवलोक मिलेगा। खास तौर पर सावन के माह में इस अमर कथा का पाठ करने या सुनने वाला जनम-मरण के बंधन से छूट जाएगा। दूसरी पौराणिक मान्यता के अनुसार मरकंडू ऋषि के पुत्र मारकण्डेय ने लंबी उम्र के लिए शिव की प्रसन्नता के लिए श्रावण मास में कठिन तप किया। जिसके प्रभाव से मृत्यु के देवता यमराज भी पराजित हो गए। यही कारण है कि श्रावण मास में शिव आराधना का विशेष महत्व है। इस मास में शंकर जी की यथोपचार पूजा, अमर कथा का पाठ करना या सुनने पर लौकिक कष्टों जिनमें पारिवारिक कलह, अशांति, आर्थिक हानि और कालसर्प योग से आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिलती है। इस प्रकार श्रावण मास में शिव पूजा से ग्रह बाधाओं और परेशानियों का अंत होता है।

शिव ने दिया विष्णु को सुदर्शन चक्र

भगवान विष्णु के हर चित्र व मूर्ति में उन्हें सुदर्शन चक्र धारण किए दिखाया जाता है। यह सुदर्शन चक्र भगवान शंकर ने ही जगत कल्याण के लिए भगवान विष्णु को दिया था। इस संबंध में शिवमहापुराण के कोटिरुद्रसंहिता में एक कथा का उल्लेख है।
एक बार जब दैत्यों के अत्याचार बहुत बड़ गए तब सभी देवता श्रीहरि विष्णु के पास आए। तब भगवान विष्णु ने कैलाश पर्वत पर जाकर भगवान शिव की विधिपूर्वक आराधना की। वे हजार नामों से शिव की स्तुति करने लगे। प्रत्येक नाम पर एक कमल पुष्प भगवान विष्णु शिव को चढ़ाते। तब भगवान शंकर ने विष्णु की परीक्षा लेने के लिए उनके द्वारा लाए एक हजार कमल में से एक कमल का फूल छिपा दिया।
कम पाकर भगवान विष्णु उसे ढूंढने लगे। परंतु फूल नहीं मिला। तब विष्णु ने एक फूल की पूर्ति के लिए अपना एक नेत्र निकालकर शिव को अर्पित कर दिया। विष्णु की भक्ति देखकर भगवान शंकर बहुत प्रसन्न हुए और श्रीहरि के समक्ष प्रकट होकर वरदान मांगने के लिए कहा। तब विष्णु ने दैत्यों को समाप्त करने के लिए अजेय शस्त्र का वरदान मांगा। तब भगवान शंकर ने विष्णु को अपना सुदर्शन चक्र दिया। 
विष्णु ने उस चक्र से दैत्यों का संहार कर दिया। इस प्रकार देवताओं को दैत्यों से मुक्ति मिली तथा सुदर्शन चक्र उनके स्वरूप से सदैव के लिए जुड़ गया।

भगवान स्वयं नृसिंह अवतार


हिरण्यकश्यप के गुरूर को तोड़ने और उसके पुत्र भक्त प्रह्लाद की आश्था के जीतने की कहानी याद दिलाता है। हिरण्यकश्यप की बहन होलिका भक्त प्रह्लाद को गोद में लेकर आग में बैठ गई थी, उसे वरदान प्राप्त था कि आग उसे जला नहीं सकती लेकिन अधर्म का साथ देने की वजह से होलिका जल गई और भक्त प्रह्लाद बच गए। हिरण्यकश्यप को उसके पापों की सजा देने के लिए और उसका अंत करने के लिए भगवान स्वयं नृसिंह अवतार के रूप में पृथ्वी पर उतरे और अपने नखों से उसका पेट चीर कर उसका वध कर दिया। भगवान के हाथों मरने की वजह से राक्षस हिरण्यकश्यप को स्वर्ग की प्राप्ति हुई जबकि भक्त प्रह्लाद की आस्था और विश्वास की जीत ने अधर्म के ऊपर धर्म की एक बार फिर स्थापना हो गई।