गणपति स्तुति ओर गणेश चालीसा का जप करें व उनसे सम्पत्ति प्राप्ति की
प्रार्थना करे। स्वास्तिक यंत्र की पूजा करे व लड्डू का प्रसाद चढ़ावें जिससे
आपके जीवन मे गणेश जी का आशीर्वाद बना रहता है।
इससे सम्पत्ति प्राप्ति का योग आपके लिए शीघ्र बनेगा। अपने घर मे
शालीग्राम की स्थापना विधिवत करे तथा उनकी नित्य पूजा करे व तुलसी के पौधे पर रोज जल अर्पण करे। |
अपने घर के आस पास के किसी मंदिर मे लाल झंडा ओम लिखा हुआ लगाये।
इससे आपकी सम्पत्ति प्राप्ति का योग जल्दी बनेगा।
ज्वाला देवी जी की पूजा करे हो सके तो उनके मंदिर मे जाकर सम्पत्ति प्राप्ति की मनोकामना करे। चिटियों को आटा डालें। सोमवार के दिन किसी बैल को हरी घास खिलाने से
सम्पत्ति प्राप्ति होती है।
|
गणपति स्तुति
शनिदेव की गति मंद शिव के अवतार से
![]() |
| www.balajidarbar.com |
धर्म ग्रंथों में भगवान शिव की अनेक अवतारों के बारे में भी
बताया गया है लेकिन लोग शिव के इन अवतारों के बारे में जानते हैं। भगवान शिव के एक
ऐसे अवतार के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने शनिदेव पर भी प्रहार कर दिया था, कारण शनिदेव की गति मंद हो गई।
पुराणों के अनुसार भगवान शंकर ने अपने परम भक्त
दधीचि मुनि के यहां पुत्र रूप में जन्म लिया। ब्रह्मा ने इनका नाम पिप्पलाद रखा। जन्म
से पहले ही इनके पिता दधीचि मुनि की मृत्यु हो गई। युवा होने पर जब पिप्पलाद ने
देवताओं से अपने पिता की मृत्यु का कारण पूछा तो उन्होंने शनि देव की कुदृष्टि को
इसका कारण बताया।
पिप्पलाद यह सुनकर बड़े क्रोधित हुए और उन्होंने
शनि देव के ऊपर अपने ब्रह्म दंड का प्रहार किया। शनि देव ब्रह्म दंड का प्रहार
नहीं सह सकते थे इसलिए वे डर कर भागने लगे। तीनों लोगों की परिक्रमा करने के बाद
भी ब्रह्म दंड ने शनिदेव का पीछा नहीं छोड़ा और उनके पैर पर आकर लगा।
शनिदेव लंगडे हो गए तब देवताओं ने पिप्पलाद मुनि
से शनिदेव को क्षमा करने के लिए कहा। देवताओं ने कहा कि शनि देव तो न्यायाधीश हैं
और वे तो अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं आपके पिता की मृत्यु का कारण शनि देव
नहीं है। देवताओं के आग्रह पर पिप्पलाद मुनि से शनिदेव को क्षमा कर दिया।
हनुमान इतने शक्तिशाली क्यूँ ?
![]() |
| www.balajidarbar.com |
श्रीराम के परम भक्त हनुमान को बल, बुद्धि व विद्या का
दाता कहा जाता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान श्रीराम की सहायता करने और
दुष्टों का नाश करने के लिए ही भगवान शिव ने हनुमान के रूप में अवतार लिया था।
हनुमानजी भगवान शिव के सबसे श्रेष्ठ अवतार माने जाते हैं। इस अवतार में शंकर ने एक
वानर का रूप धरा था।
हनुमानजी बचपन से ही बहुत बलवान थे
लेकिन एक बार उनके जीवन में ऐसी घटना घटी जिसके कारण वह परम शक्तिशाली हो गए और
इसी शक्ति के बल पर उन्होंने राम-रावण युद्ध में निर्णायक भूमिका निभाई।
शिवमहापुराण के अनुसार देवताओं और दानवों को अमृत
बांटते हुए विष्णुजी के मोहिनी रूप को देखकर लीलावश शिवजी ने कामातुर होकर अपना
वीर्यपात कर दिया। सप्तऋषियों ने उस वीर्य को कुछ पत्तों में संग्रहित कर लिया।
समय आने पर सप्तऋषियों ने भगवान शिव के वीर्य को वानरराज केसरी की पत्नी अंजनी के
कान के माध्यम से गर्भ में स्थापित कर दिया, जिससे
अत्यंत तेजस्वी एवं प्रबल पराक्रमी श्री हनुमानजी उत्पन्न हुए।
वाल्मीकि रामायण के अनुसार बाल्यकाल में जब
हनुमान सूर्यदेव को फल समझकर खाने को दौड़े तो घबराकर देवराज इंद्र ने हनुमानजी पर
व्रज का वार किया था और वे निश्तेज हो गए थे तब वायु देव ने समस्त संसार की वायु
का प्रवाह रोक दिया था। तब भगवान ब्रह्मा ने हनुमान को स्पर्श कर पुन: चैतन्य किया
था। उस समय सभी देवताओं ने हनुमानजी को वरदान दिए थे। इन वरदानों से ही हनुमानजी
परम शक्तिशाली बन गए।
भगवान सूर्य ने हनुमानजी को अपने तेज का सौवां
भाग देते हुए कहा था कि जब इसमें शास्त्र अध्ययन करने की शक्ति आ जाएगी तब में ही
इसे शास्त्रों का ज्ञान दूंगा, जिससे
यह अच्छा वक्ता होगा और शास्त्रज्ञान में इसकी समानता करने वाला कोई नहीं होगा। धर्मराज यम ने हनुमानजी को वरदान दिया कि यह मेरे
दण्ड से अवध्य और नीरोग होगा। कुबेर ने वरदान दिया कि इस बालक को युद्ध में कभी
विषाद नहीं होगा तथा मेरी गदा संग्राम में भी इसका वध न कर सकेगी।
ब्रह्मा
ने हनुमानजी को वरदान दिया कि यह बालक दीर्घायु, महात्मा
और सभी प्रकार के ब्रह्दण्डों से अवध्य होगा। युद्ध में कोई भी इसे जीत नहीं
पाएगा। यह इच्छा अनुसार रूप धारण कर सकेगा, इसकी
गति इसकी इच्छा के अनुसार तीव्र या मंद हो जाएगी। भगवान शंकर ने यह वरदान दिया कि यह मेरे और मेरे
शस्त्रों द्वारा भी अवध्य रहेगा। देवशिल्पी विश्वकर्मा ने वरदान दिया कि मेरे बनाए
हुए जितने भी शस्त्र हैं, उनसे यह अवध्य रहेगा और चिंरजीवी होगा।
देवराज इंद्र ने हनुमानजी को यह वरदान दिया था कि
यह बालक आज से यह मेरे व्रज द्वारा भी अवध्य रहेगा। वरुण ने वरदान दिया कि दस लाख वर्ष की आयु हो
जाने पर भी मेरे पाश और जल से इस बालक की मृत्यु नहीं होगी।
हनुमान सुग्रीव के मंत्री बन गए। हनुमान ने ही
पत्नी की खोज में भटकते भगवान श्रीराम व सुग्रीव की मित्रता कराई। हनुमान सीता की
खोज में समुद्र को पार कर लंका गए और वहां उन्होंने अद्भुत पराक्रम दिखाए। हनुमान
ने राम-रावण युद्ध में भी अपना पराक्रम दिखाया और संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण के
प्राण बचाए। अहिरावण को मारकर लक्ष्मण व राम को बंधन से मुक्त कराया।
वाल्मीकि रामायण के अनुसार जब हनुमानजी लंका में
माता सीता की खोज करते-करते रावण के महल में गए तो वहां रावण की पत्न मंदोदरी को
देखकर उन्हें माता सीता समझ बैठे और बहुत प्रसन्न हुए लेकिन बहुत सोच-विचार करने
के बाद हनुमानजी इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि रावण के महल में इस प्रकार आभूषणों से
सुसज्जित यह स्त्री माता सीता नहीं हो सकती।
लंका में बहुत ढुंढने के बाद भी जब माता सीता का
पता नहीं चला तो हनुमानजी उन्हें मृत समझ बैठे लेकिन फिर उन्हें भगवान श्रीराम का
स्मरण हुआ और उन्होंने पुन: पूरी शक्ति से सीताजी की खोज प्रारंभ की और अशोक
वाटिका में सीताजी को खोज निकाला।
इस प्रकार हनुमान अवतार लेकर भगवान शिव ने अपने
परम भक्त श्रीराम की सहायता की।
रक्षा बंधन आज ये करें
![]() |
| www.balajidarbar.com |
श्रावण मास की पूर्णिमा है। इस दिन राखी का त्योहार भी मनाया
जाता है। तंत्र शास्त्र के अनुसार पूर्णिमा के दिन धन प्राप्ति के लिए बहुत ही
असरकारी होते हैं और पूर्णिमा तो और खास होती है।
- दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं
- घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक लगाएं। बत्ती में रुई के स्थान पर लाल रंग के धागे का उपयोग करें।
- पीले कपड़े में पांच लक्ष्मी कौड़ी और थोड़ी सी केसर चांदी के सिक्के के साथ बांधकर धन स्थान पर रखें।
- 3 कुंवारी कन्याओं को घर बुलाकर खीर खिलाएं तथा पीला वस्त्र व दक्षिणा देकर विदा करें।
- गरीबों को यथा संभव केले का दान करें। पीले फल का दान भी कर सकते हैं।
- पूर्णिमा को दान करने का विशेष महत्व है इसलिए जितना हो सके गरीबों को दान करें।
- गाय के दूध के अभिषेक करें और अभिषेक का जल पूरे घर में छिंटक दें व श्रीयंत्र को कमलगट्टे के साथ धन स्थान पर रख दें।
प्राचीन उपाय शिवमहापुराण में !
![]() |
| शिव का अभिषेक www.balajidarbar.com |
ग्रंथों के अनुसार भगवान शिव बहुत भोले हैं, यदि कोई भक्त सच्ची श्रृद्धा से
उन्हें सिर्फ एक लोटा पानी भी अर्पित करे तो भी वे प्रसन्न हो जाते हैं। इसीलिए
उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है। सावन में शिव भक्त भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने
के लिए उपाय करते हैं। शिवमहापुराण में लिखा है कि इन्हें बड़ी ही आसानी से किया जा सकता
है। भगवान शिव आप पर प्रसन्न हो जाएंगे और आपकी हर मनोकामना पूरी करेंगे।
उपाय
- सुगंधित तेल से शिव का अभिषेक करने पर समृद्धि में वृद्धि होती है।
- भगवान शिव पर गन्ना के रस की धारा चढ़ाई जाए तो सभी आनन्दों की प्राप्ति होती है।
- शिव को गंगाजल चढ़ाने से भोग व मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है।
- शहद की धारा शिव पर चढ़ाने से टीबी रोग दूर हो जाता है।
- लाल व सफेद आंकड़े के फूल से शिव का पूजन करने पर भोग व मोक्ष की प्राप्ति होती है।
- ज्वर से पीडि़त होने पर भगवान शिव को जलधारा चढ़ाने से शीघ्रताशीघ्र लाभ मिलता है।
- सुख व संतान की वृद्धि के लिए भी जलधारा द्वारा शिव की पूजा उत्तम बताई गई है।
- नपुंसक व्यक्ति अगर घी से शिव की पूजा करे, ब्राह्मणों को भोजन कराए तथा सोमवार का व्रत।
- तेज दिमाग के लिए शक्कर मिश्रित दूध भगवान शिव को चढ़ाएं।
- चमेली के फूल से पूजन करने पर वाहन सुख मिलता है।
- अलसी के फूलों से शिव का पूजन करने से मनुष्य भगवान विष्णु को प्रिय होता है।
- शमी पत्रों से पूजन करने पर मोक्ष प्राप्त होता है।
- धतूरे के पुष्प के पूजन करने पर भगवान शंकर सुयोग्य पुत्र प्रदान करते हैं।
- बेला के फूल से पूजन करने पर शुभ लक्षणों से युक्त पत्नी मिलती है।
- जूही के फूल से शिव का पूजन करें तो घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती।
- दुर्वा से पूजन करने पर आयु बढ़ती है।
- कनेर के फूलों से शिव पूजन करने से नवीन वस्त्रों की प्राप्ति होती है।
- हरसिंगार के पुष्पों से पूजन करने पर सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है।
- भगवान शिव को चावल चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है।
- तिल चढ़ाने से पापों का नाश हो जाता है।
- जौ अर्पित करने से सुख में वृद्धि होती है। गेंहू चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है।
रक्षाबन्धन कब है ?
![]() |
| www.balajidarbar.com |
हिन्दू पंचाग के अनुसार श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन
(भद्राकाल रहित समय में) रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाता है इस वर्ष 2013 में रक्षा
बंधन का त्यौहार 20 और 21 अगस्त को मनाया जाएगा
हिन्दू पंचाग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 20 अगस्त, 2013 को सुबह 10:22 से प्रारंभ हो जाएगी। लेकिन इस दिन सुबह 10:22 मिनट से लेकर रात्रि 20:49 तक भद्राकाल रहेगा मान्यता है कि भद्राकाल
के समय राखी बांधना अशुभ होता है इसलिए रक्षाबंधन का त्यौहार 20 अगस्त को 8:49 से शुरु होकर 21 अगस्त को सुबह 11 बजे तक चलेगा भी मनाया जाएगा 21 अगस्त को सुबह 7:15 मिनट के बाद का समय राखी बांधने के लिए अति शुभ है।
हिन्दू पंचाग के अनुसार
हिन्दू पंचाग के अनुसार
हनुमानजी चमका देंगे भाग्य
![]() |
| चमका देंगे भाग्य www.balajidarbar.com |
20 अगस्त सावन का अंतिम मंगलवार है। इस महीने में जहां भगवान शिव की
आराधना का विशेष महत्व है वहीं शिव के रुद्र अवतार पवनपुत्र श्रीहनुमान को प्रसन्न
करने के लिए इस महीने में आने वाले मंगलवार को विशेष उपाय किए जाते हैं। सावन के मंगलवार के दिन हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए विशेष
उपाय किए जाएं तो आपकी किस्मत बदल सकती है।
ये उपाय आपकी हर मनोकामना पूरी कर सकते
हैं।
शाम को किसी
हनुमान मंदिर में जाएं और एक सरसौं के तेल का और एक शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इसके
बाद वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमानजी की कृपा पाने का ये एक अचूक
उपाय है।
सुबह स्नान
आदि करने के बाद पीपल के पेड़ के नीचे सरसौं के तेल का दिया जलाएं। इसके बाद पूर्व
दिशा की ओर मुख करके तुलसी की माला से राम नाम का जप करें। कम से कम 11 माला जप अवश्य करें।
आप शनि दोष से
पीडि़त हैं तो आज काली उड़द व कोयले की एक पोटली बनाएं। इसमें एक रुपए का सिक्का
रखें। इसके बाद इस पोटली को अपने ऊपर से उसार कर किसी नदी में प्रवाहित कर दें और
फिर हनुमान मंदिर में जाकर राम नाम का जप करें इससे शनि दोष का प्रभाव कम हो जाएगा।
किसी हनुमानजी
के मंदिर जाएं और राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। इसके बाद हनुमानजी को गुड और चने
का भोग लगाएं। जीवन में समस्या है तो उसका निवारण करने के लिए प्रार्थना करें।
आज के दिन
तांत्रिक हनुमान यंत्र की स्थापना अपने पूजन स्थान पर करें। प्रतिदिन इस यंत्र की
पूजा विधि-विधान से करें तो शीघ्र ही इसका शुभ फल प्राप्त होने लगता है।
सुबह स्नान
करने के बाद बड़ के पेड़ का एक पत्ता तोड़ें और इसे पानी से धो लें। पत्ते को कुछ
देर हनुमानजी के सामने रखें और इसके बाद इस पर केसर से श्रीराम लिखें। पत्ते को
अपने पर्स में रख लें। साल भर आपका पर्स पैसों से भरा रहेगा।
हनुमानजी के मंदिर
में जाएं और उन्हें सिंदूर व चमेली का तेल अर्पित करें और अपनी मनोकामना कहें।
इससे हनुमानजी प्रसन्न होते हैं और भक्त की हर मनोकामना पूरी कर देते हैं।
शाम के समय
हनुमानजी को केवड़े का इत्र व गुलाब की माला चढ़ाएं। इस उपाय से हर मनोकामना पूरी
हो जाती है।
Subscribe to:
Posts (Atom)







