हनुमानजी का यह उपाय बचाता है शनि से
ज्योतिष के अनुसार शनि को सबसे क्रूर देवता माना गया है। इन्हें न्यायाधीश का पद प्राप्त है। इसी वजह से इस ग्रह का स्वभाव क्रूर है कि यह व्यक्ति के अच्छे और बुरे कर्मों का वैसा फल प्रदान करता है। साथ ही यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में हो तो उसे कई प्रकार के बुरे प्रभाव झेलना पड़ते हैं और जीवन में छोटी-छोटी सफलताओं के लिए भी कड़ी मेहनत करना पड़ती है।
शनि देव के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए ज्योतिष में कई प्रकार के उपाय बताए गए हैं। इन्हें अपनाने से शुभ परिणाम प्राप्त होने लगते हैं। शनि के कोप से बचने के लिए हनुमानजी की भक्ति भी काफी सटीक उपाय है। हनुमानजी के भक्तों को शनिदेव से किसी प्रकार का कोई भय नहीं रहता है।
यदि आप शनि के बुरे प्रभावों से जल्द मुक्ति पाना चाहते हैं तो शनिवार के दिन से प्रतिदिन किसी भी हनुमान मंदिर में जाएं। हनुमानजी के सामने तेल का दीपक लगाएं और दीपक में 5 दाने काले उड़द के डालें।
यह उपाय आपको प्रतिदिन करना है। इससे बहुत ही जल्द आपकी कई समस्याओं का नाश हो जाएगा। ध्यान रहे इस उपाय के साथ ही आपको अपनी ओर से प्रयास करने होंगे। हनुमानजी की उपासना करने वाले भक्तों को सभी प्रकार के अधार्मिक कृत्यों से बचना चाहिए। ॐ हं हनुमंतये नम: मंत्र का जप करें। 
* हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् का रुद्राक्ष की माला से जप करें। * राम-राम नाम मंत्र का 108 बार जप करें। 
* हनुमान को नारियल, धूप, दीप, सिंदूर अर्पित‍ करें। 
* हनुमान अष्टमी के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। 
* राम रक्षा स्त्रोत, बजरंगबाण, हनुमान अष्टक का पाठ करें।
* हनुमान आरती, हनुमत स्तवन, राम वन्दना, राम स्तुति, संकटमोचन हनुमानाष्टक का पाठ करें। 
* ‍परिवार सहित मंदिर में जाकर मंगलकारी सुंदरकांड पाठ करें।
* हनुमान को चमेली का तेल, सिंदूर का चोला चढ़ाएं। 
* गुड-चने और आटे से निर्मित प्रसाद वितरित करें। 
* श्रद्धानुसार भंडारे का आयोजन कराएं। 
मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान म‍ंदिर में जाकर रामभक्त हनुमान का गुणगान करें और उनसे अपने पापों के लिए क्षमायाचना करें। 








     हनुमान चालीसा के चमत्कार जानेंगे तो आप भी रटेंगे इसे



त्रेता युग हो या द्वापर युग हो या कलियुग हो, हर युग में हनुमानजी असंभव काम को भी संभव कर देते हैं। जो भी व्यक्ति इनकी पूजा करता है, ध्यान करता है उसके जीवन में सभी समस्याएं निश्चित ही समाप्त हो जाती हैं। हनुमानजी को प्रसन्न को करने का सर्वाधिक लोकप्रिय उपाय है हनुमान चालीसा का पाठ। यहां जानिए हनुमान चालीसा की एक पंक्ति या लाइन के चमत्कारी प्रभाव से जुड़ी खास बातें..हनुमान चालीसा में चालीसा दोहे होते हैं और इन दोहों की हर एक पंक्ति का चमत्कारी असर होता है। इन चालीस पंक्तियों में सबसे अधिक लोकप्रिय पंक्ति है: भूतपिशाच निकट नहीं आवे। महाबीर जब नाम सुनावे। इस पंक्ति के जप से भक्त के सभी प्रकार के डर दूर हो जाते हैं और मन को शांति मिलती है। इसके साथ ही इस पंक्ति के जप से कई अन्य लाभ भी प्राप्त होते हैंभूतपिशाच निकट नहीं आवे। महाबीर जब नाम सुनावे। इस पंक्ति का अर्थ इस प्रकार है- जो व्यक्ति महावीर (हनुमान) का नाम जपता है तो उसके आसपास भूत-पिशाच नहीं भटकते। मुख्य रूप से यही माना जाता है कि इस पंक्ति से भूत बाधा और बुरी नजर के दोष दूर होते हैं।यह हनुमान चालीसा की एक लोकप्रिय पंक्ति है। लोग वर्षों से लोग इसे मंत्र के रूप में जपते हैं। बच्चों को तो विशेषकर ये पंक्तियां सिखाई जाती हैं। गोस्वामी तुलसीदासजी ने ये पंक्तियां इसलिए लिखी थीं कि मनुष्य निर्भय हो जाए। आज भी जब हम इस पंक्ति को जपते हैं तो हमारे सभी प्रकार के डर दूर हो जाते हैंबचपन से ही हमें सिखाया गया है कि अगर कभी भी मन अशांत लगे या फिर किसी चीज से डर लगे तो, हनुमान चालीसा पढ़ो। ऐसा करने से मन शांत होता है और डर भी नहीं लगता। हिंदू धर्म में हनुमान चालीसा का बड़ा ही महत्‍व है। हनुमान चालीसा पढ़ने से शनि ग्रह और साढे़ साती का प्रभाव कम होता है।
हनुमान जी राम जी के परम भक्त हुए हैं। प्रत्येक व्यक्ति के अंदर हनुमान जी जैसी सेवा-भक्ति विद्यमान है। हनुमान-चालीसा एक ऐसी कृति है, जो हनुमान जी के माध्यम से व्यक्ति को उसके अंदर विद्यमान गुणों का बोध कराती है। इसके पाठ और मनन करने से बल बुद्धि जागृत होती है। हनुमान-चालीसा का पाठ करने से व्यक्ति खुद अपनी शक्ति, भक्ति और कर्तव्यों का आंकलन कर सकता हैहनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने का लाभ- 1. बुरी आत्‍माओं को भगाए: हनुमान जी अत्‍यंत बलशाली थे और वह किसी से नहीं डरते थे। हनुमान जी को भगवान माना जाता है और वे हर बुरी आत्‍माओं का नाश कर के लोगों को उससे मुक्‍ती दिलाते हैं। जिन लोगों को रात मे डर लगता है या फिर डरावने विचार मन में आते रहते हैं, उन्‍हें रोज हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिये। 2. साढे़ साती का प्रभाव कम करे: हनुमान चालीसा पढ़ कर आप शनि देव को खुश कर सकते हैं और साढे साती का प्रभाव कम करने में सफल हो सकते हैं। कहानी के मुताबिक हनुमान जी ने शनी देव की जान की रक्षा की थी, और फिर शनि देव ने खुश हो कर यह बोला था कि वह आज के बाद से किसी भी हनुमान भक्‍त का कोई नुकसान नहीं करेगें।3. पाप से मुक्‍ती दिलाए: हम कभी ना कभी जान बूझ कर या फिर अनजाने में ही गल्‍तियां कर बैठते हैं। लेकिन आप उसकी माफी हनुमान चालीसा पढ़ कर मांग सकते हैं। रात के समय हनुमान चालीसा को 8 बार पढ़ने से आप सभी प्रकार के पाप से मुक्‍त हो सकते हैं। 4. बाधा हटाए: जो भी इंसान हनुमान चालीसा को रात में पढे़गा उसे हनुमान जी स्‍वंय आ कर सुरक्षा प्रदान करेगें
 रत्न है हनुमान चालीसा

हनुमान जी राम जी के परम भक्त हुए हैं। प्रत्येक व्यक्ति के अंदर हनुमान जी जैसी सेवा-भक्ति विद्यमान है। हनुमान-चालीसा एक ऐसी कृति है, जो हनुमान जी के माध्यम से व्यक्ति को उसके अंदर विद्यमान गुणों का बोध कराती है। इसके पाठ और मनन करने से बल बुद्धि जागृत होती है। हनुमान-चालीसा का पाठ करने से व्यक्ति खुद अपनी शक्ति, भक्ति और कर्तव्यों का आंकलन कर सकता है। हनुमान चालीसा का एक एक दोहा, चौपाई हमें कुछ न कुछ सिखाता है। 
रामभक्त हनुमानजी धन-संपदा से संबंधित नौ निधियों के दाता



हिन्दू धर्मग्रंथों में 9 निधियों का विस्तार से जिक्र मिलता है। कहा जाता है कि धन के बिना जीवन के किसी भी आयाम को सार्थक रूप देना संभव नहीं हो पाता है। कहा भी गया है कि 'पहला सुख निरोगी काया/ दूजा सुख घर में हो माया', इसलिए धन यानी लक्ष्मी को धर्म के बाद दूसरा स्थान दिया गया है।रामभक्त हनुमानजी को अष्ट सिद्धि नौनिधि का दाता माना गया है। दाता अर्थात देने वाला। हनुमान के भक्त को जहां अष्ट सिद्धियां प्राप्त होती हैं वही श्रेष्ठ और सात्विक निधि का वरदान भी मिलता है। 

हर व्यक्ति के थोड़ा-सा निष्ठापूर्ण परिश्रम करने से, साधना करने से कुछ न कुछ निधियां उसे प्राप्त हो ही जाती हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि प्रत्येक व्यक्ति को धन-संपन्न होना ही चाहिए जिसके लिए हर व्यक्ति प्रयत्नशील भी रहता है। नौ निधियों का संबंध मुख्यतः संपदा से ही है। संपदा में चल और अचल संपत्ति होती है।


प्रत्येक व्यक्ति के धन प्रा‍प्ति के साधन अलग-अलग होते हैं और उनका धन कमाने का उद्देश्य भी अलग-अलग होता है। धन कमाने के 3 तरीके हैं- सात्विक, राजसिक और तामसिक। सात्विक तरीके से कमाया गया धन सात्विक फल देता है और तामसिक तरीके से कमाया हुआ तामसिक। हालांकि यहां पर निम्न निधियों का संबंध कमाने के तरीके से नहीं है। तो क्या हैं ये नौ निधियां? और इनके नाम क्या हैंनव निधियां : 1. पद्म निधि, 2. महापद्म निधि, 3. नील निधि, 4. मुकुंद निधि, 5. नंद निधि, 6. मकर निधि, 7. कच्छप निधि, 8. शंख निधि और 9. खर्व या मिश्र निधि। माना जाता है कि नव निधियों में केवल खर्व निधि को छोड़कर शेष 8 निधियां पद्मिनी नामक विद्या के सिद्ध होने पर प्राप्त हो जाती हैं, परंतु इन्हें प्राप्त करना इतना भी सरल नहीं है।

  1.  क्या करें जब घर में हो नकारात्मक ऊर्जा                 


हम जिस स्थान पर रहते हैं, उसे वास्तु कहते हैं। इसलिए जिस जगह रहते हैं, उस मकान में कौन-सा दोष है, जिसके कारण हम दुःख-तकलीफ उठाते हैं, इसे स्वयं नहीं जान सकते। हमें यह भी पता नहीं रहता कि उस घर में नकारात्मक ऊर्जा है या सकारात्मक। किस स्थान पर क्या दोष है, लेकिन यहां पर कुछ सटीक वास्तुदोष निवारण के उपाय दिए जा रहे हैं, जिसके प्रयोग से हम आप सभी लाभान्वित होंगे। 
ईशान अर्थात ई-ईश्वर, शान-स्थान। इस स्थान पर भगवान का मंदिर होना चाहिए एवं इस कोण में जल भी होना चाहिए। यदि इस दिशा में रसोई घर हो या गैस की टंकी रखी हो तो वास्तुदोष होगा। अतः इसे तुरंत हटाकर पूजा स्थान बनाना चाहिए या फिर इस स्थान पर जल रखना चाहिए।

पूर्व दिशा में बाथरूम शुभ रहता है। खाना बनाने वाला स्थान सदैव पूर्व अग्निकोण में होना चाहिए।

भोजन करते वक्त दक्षिण में मुंह करके नहीं बैठना चाहिए।

शयन कक्ष प्रमुख व्यक्तियों का नैऋत्य कोण में होना चाहिए। बच्चों को वायण्य कोण में रखना चाहिए।

शयनकक्ष में सोते समय सिर उत्तर में, पैर दक्षिण में कभी न करें।

अग्निकोण में सोने से पति-पत्नी में वैमनस्यता रहकर व्यर्थ धन व्यय होता है।

ईशान में सोने से बीमारी होती है।

पश्चिम दिशा की ओर पैर रखकर सोने से आध्यात्मिक शक्ति बढ़ती है। 

उत्तर की ओर पैर रखकर सोने से धन की वृद्धि होती है एवं उम्र बढ़ती है। 

बेडरूम में टेबल गोल होना चाहिए।

बीम के नीचे व कालम के सामने नहीं सोना चाहिए।

बच्चों के बेडरूम में कांच नहीं लगाना चाहिए।

मिट्टी और धातु की वस्तुएं अधिक होना चाहिए।

ट्यूबलाइट की जगह लैम्प होना चाहिए।

फेंगशुई के अनुसार घर का मुख्य प्रवेश द्वार पूर्व व अग्नि कोण के द्वार का रंग सदैव हरा या ब्ल्यू रखना चाहिए। 

दक्षिण दिशा के प्रवेश द्वार का रंग हरा, लाल, बैंगनी, केसरिया होना चाहिए। नैऋत्य और ईशान कोण का प्रवेश द्वार हरे रंग का या पीला केसरी या बैंगनी होना चाहिए। पश्चिम और वायव्य दिशा का प्रवेश द्वार सफेद या सुनहरा होना चाहिए। 

उत्तर दिशा का प्रवेश द्वार आसमानी सुनहरा या काला होना चाहिए।





मार्कण्डेय पुराण में ब्रह्माजी ने मनुष्यों के रक्षार्थ परमगोपनीय साधन, कल्याणकारी देवी कवच एवं परम पवित्र उपाय संपूर्ण प्राणियों को बताया, जो देवी की नौ मूर्तियां-स्वरूप हैं, जिन्हें 'नवदुर्गा' कहा जाता है, उनकी आराधना आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से महानवमी तक की जाती है। 

श्री मनोरथ सिद्धि के लिए किया जाता है, क्योंकि श्री दुर्गा सप्तशती दैत्यों के संहार की शौर्य गाथा से अधिक कर्म, भक्ति एवं ज्ञान की त्रिवेणी हैं। यह श्री मार्कण्डेय पुराण का अंश है। यह देवी महात्म्य धर्म, अर्थ, काम एवं मोक्ष चारों पुरुषार्थों को प्रदान करने में सक्षम है। सप्तशती में कुछ ऐसे भी स्रोत एवं मंत्र हैं, जिनके विधिवत पारायण से इच्छित मनोकामना की पूर्ति होती है।

  • सुखी रहने का सफल मंत्र



दुख को त्यागो। लगता है कि तुम दुख में मजा लेने वाले हो, तुम्हें कष्ट से प्रेम है। दुख से लगाव होना एक रोग है, यह विकृत प्रवृत्ति है, यह विक्षिप्तता है। यह प्राकृतिक नहीं है, यह बदसूरत है।

पर मुश्किल यह है कि सिखाया यही गया है। एक बात याद रखो कि मानवता पर रोग हावी रहा है, निरोग्य नहीं और इसका भी एक कारण है। असल में स्वस्थ व्यक्ति जिंदगी का मजा लेने में इतना व्यस्त रहता है कि वह दूसरों पर हावी होने की फिक्र ही नहीं करता।

अस्वस्थ व्यक्ति मजा ले ही नहीं सकता, इसलिए वह अपनी सारी ऊर्जा वर्चस्व कायम करने में लगा देता है। जो गीत गा सकता है, जो नाच सकता है, वह नाचेगा और गाएगा, वह सितारों भरे असामान के नीचे उत्सव मनाएगा। लेकिन जो नाच नहीं सकता, जो विकलांग है, जिसे लकवा मार गया है, वह कोने में पड़ा रहेगा और योजनाएँ बनाएगा कि दूसरों पर कैसे हावी हुआ जाए। वह कुटिल बन जाएगा। जो रचनाशील है, वह रचेगा। जो नहीं रच सकता, वह नष्ट करेगा, क्योंकि उसे भी तो दुनिया को दिखाना है कि वह भी है।

जो रोगी है, अस्वस्थ है, बदसूरत है, प्रतिभाहीन है, जिसमें रचनाशीलता नहीं है, जो घटिया है, जो मूर्ख है, ऐसे सभी लोग वर्चस्व स्थापित करने के मामले में काफी चालाक होते हैं। वे हावी रहने के तरीके और जरिए खोज ही निकालते हैं। वे राजनेता बन जाते हैं। वे पुरोहित बन जाते हैं। और चूँकि जो काम वे खुद नहीं कर सकते, उसे वे दूसरो को भी नहीं करने दे सकते। इसलिए वे हर तरह की खुशी के खिलाफ होते हैं।

जरा इसके पीछे का कारण देखो। अगर वह खुद जिंदगी का मजा नहीं ले सकता तो वह कम से कम तुम्हारे मजे में जहर तो घोल ही सकता है। इसीलिए सभी तरह के विकलांग एक जगह जमा होकर अपनी बुद्धि लगाते हैं ताकि जोरदार नैतिकता का ढाँचा खड़ा कर सकें और फिर उसके आधार पर हर चीज की भर्त्सना कर सकें। बस कुछ न कुछ नकारात्मक खोज निकालना है, वह तुम्हें मिल ही जाएगा, क्योंकि वह तो समस्त सकारात्मकता के अंग के रूप में होता ही है।

जब तुम प्रेम करते हो, तो नफरत भी कर सकते हो। जो व्यक्ति नपुंसक है और प्रेम नहीं कर सकता, वह हमेशा नकारात्मक पर ही जोर देगा। वह हमेशा नकारात्मक को ही बढ़ा-चढ़ाकर पेश करेगा। वह हमेशा तुमसे कहेगा- अगर तुम प्रेम में पड़े तो दुख उठाओगे। तुम जाल में फँस जाओगे, तुम्हें तकलीफें भोगनी होंगी। और, स्वाभाविक रूप से जब भी घृणा के क्षण आएँगे और तुम दुख का सामना करोगे तो तुम्हें वह व्यक्ति याद आएगा कि वह सही कहता था।

फिर, घृणा के क्षण तो आने ही हैं। फिर एक स्वाभाविक प्रवृत्ति होती है कि मनुष्य रोगों के प्रति ज्यादा सचेत होता है न कि स्वास्थ्य के प्रति। जब स्वस्थ होते हो तो तुम अपने शरीर के बारे में भूल जाते हो। लेकिन, जैसे ही सिर दर्द होता है या और कोई दर्द, या फिर पेट का दर्द तो देह को नहीं भूल पाते। देह होती है तब, प्रमुखता से होती है, बड़े जोर से होती है, वह तुम्हारा दरवाजा खटखटाती है। वह तुम्हारा ध्यान खींचती है।

जब तुम प्रेम में होते हो और खुश होते हो तो भूल जाते हो। लेकिन, जब संघर्ष, नफरत और गुस्सा होता है तो तुम उसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने लगते हो। ऊपर से वे विकलांग लोग, वे नैतिकतावादी, वे पुरोहित, वे राजनेता, वे मिल कर चिल्लाते हैं एक स्वर से कि देखो, हमने तुमसे पहले ही कहा था, और तुमने हमारी नहीं सुनी। प्रेम को त्यागो। प्रेम दुख बनाता है। इसे त्यागो, उसे त्यागो, जीवन को त्यागो। इन बातों को अगर बार-बार दोहराया जाता रहता है तो उनका असर होने लगता है। लोग उनके सम्मोहन में फँस जाते हैं।


कर्मों से तय होता है सुख-दुख
विचारों की शुद्धता शब्दों से होती है। आत्मा का पुरुषार्थ ही भगवान को प्राप्त करने का साधन है। अपने कार्य ही सुख-दुख देने वाले होते हैं। जो जैसे कार्य करेगा उसे वैसा ही फल मिलेगा। जीव अनादि से है और अनंतकाल तक विद्यमान रहेगा। इसे न किसी ने बनाया है और न ही नष्ट कर सकता है। आज कोई किसी का शत्रु नहीं है, हम स्वयं के शत्रु हैं। 

उक्त उद्गार आचार्य विशुद्घ सागर महाराज ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज परिणामों की स्वतंत्रता किचन संस्कृति में खो गई है। पहले चौके में भगवान और मुनि महाराज के फोटो हुआ करते थे। शुद्घ भाव से पालकी मारकर भोजन किया करते थे, जिससे अच्छे परिणाम मिलते थे। 

आज चमड़े के जूते पहन कर टेलीविजन के सामने लड़ने-झगड़ने के दृश्यों को देखते हुए खाना खाते हैं। जरा सोचिए ऐसे में हमारे पेट के अंदर क्या जाएगा। हमारे परिणति और परिणाम भी वैसे ही हो जाएँगे। विचारों की शुद्घता शब्दों से होती है, आप जितने शांत भाव से जिनवाणी की वाणी सुनेंगे उतनी ही आप अपने शब्दों एवं वाणी पर हमेशा संयम रख पाएँगे। 

भगवान महावीर ने दुनिया को जो सेवा और परोपकार का मार्ग दिखाया है, उस पर अन्य के लोग तो अमल कर रहे हैं। परंतु जैन समाज में अभी सेवा के क्षेत्र में कोई बड़े आयाम स्थापित नहीं हुए हैं। जैन समाज देश के लोगों की जो सेवा की जाएगी, वही सेवा सच्चा मानवता का धर्म कहलाएगी।

उसी प्रकार राम साक्षात ईश्वर थे और भरत के अंदर विष्णु भगवान का अंश था, जबकि शेषावतारी लक्ष्मण के अंदर शंकर भगवान का अंश है। शत्रुघ्न ब्रह्मा जी के अवतार हैं। इस प्रकार चारों भाई की शक्तिपुंज को संग्रह करके राम का पूर्णावतार मानना चाहिए। हमें भी भगवान के दिखाए परोपकार के मार्ग पर चलकर मानवता का पालन करना चाहिए।