महत्व

ये संस्कार भगवान् की अन्तरंग सेवा में मनुष्य के अधिकार एवं योग्यता सिद्ध करने के कारण बनते हैं। इसमें दूसरा कारण यह भी है कि तापादि पञ्चसंस्कार वेदविहित परमवैदिक संस्कार हैं और धर्मशास्त्र, इतिहास, पुराण तथा पाञ्चरात्रागमपद्धति से पूर्ण समर्थित है। जिस प्रकार अन्य सोलह संस्कार किसी भी कर्म के लिए हमें अधिकारी बनाते हैं, उसी प्रकार ये पञ्च संस्कार भी हमें भगवदाराधना में योग्यता प्रदान करते हैं। ये पञ्चसंस्कार भगवदाराधनाविरोधी पापों का नाश करके हमें पूर्णत: शुद्ध करके ऐकान्तिक भगवत्कैंकर्य में निष्ठा एवं अधिकार प्राप्त कराते है। ताप के द्वारा हमारे शरीर की शुद्धि और समस्त संचित कर्मों नाश होता है। तिलक से हमारे बुद्धि- मस्तिष्क की शुद्धि होती है, मन्त्र से हमारे अन्त:करण, आत्मा की शुद्धि तथा भगवन्नाम से हमें भागवत होने का अधिकार प्राप्त होने के पश्चात् हम यागरूपी भगवत्समाराधना के अधिकारी बन जाते हैं। ये पञ्चसंस्कार हमारी प्रपन्नता के परिचायक हैं और प्रतिफल हमें शरणागतिमार्ग से भटकने से बचाये रहते हैं क्योंकि यह भी विशेष ज्ञातव्य है कि यदि शरणागतिमार्ग में एक बार भी शरणागति का भाव हटा दो शरणागति भंग हो जाती है, अत: आचार्य द्वारा प्राप्त इन चिह्नों को हमेशा धारण करना चाहिए, जिससे कि हमारी शरणागति भंग न हो।
इस प्रकार प्रपत्ति स्वरूप का प्रकाशक है। जिसका चिन्ह धारण करता है, उसी का वस्तु वह माना जाता । जिस प्रकार सेना, पुलिस को राजचिन्ह, राजपोशाक धारण करने के पश्चात् राजकार्य करने का अधिकार प्राप्त होता है। उसी प्रकार यह संस्कार भी भगवद्धर्म अनुष्ठान करने के लिए अनिवार्य रूप से धारण करने के लिए शास्त्र आज्ञा प्रदान करते हैं।
लोक में भी पतिव्रता स्त्रियों के पातिव्रत्य धर्म के लिए चूड़ी, मंगलसूत्र, सिंदूररेखा आदि धारण करना आवश्यक होता है तो मन का भाव भी पति के लिए अव्यभिचारी, अनुकूल तथा शुद्ध होना चाहिए। उसी प्रकार परमेश्वर के विषय में बाह्मचिन्ह शंख चक्रादि धारण हैं। आन्तरिक चिन्ह विषय में वैराग्य के साथ भगवत्प्रेम है।
अन्तरंग संस्कारों में स्वीकृत पञ्च संस्कार ही श्रेष्ठ हैं। वैष्णवत्वसिद्धि में सर्वप्रथम कारण शंख-चक्र धारण, द्वितीय श्रीचूर्ण के साथ भगवान के चरण चिह्न ऊध्र्वपुण्ड्र का धारण, तृतीय भगवत्सम्बन्धी दासान्त नाम, चतुर्थ भगवत्स्वरूप एवं गुणों के प्रकाशक व्यापक मन्त्र का ग्रहण, पाँचवां है भगवत्समाराधन रूप याग संस्कार। ये संस्कार भगवान के अन्तरंग सेवा में मनुष्य का अधिकार एवं योग्यता सिद्ध करने के कारण बनते हैं। यह शास्त्र की आज्ञा हैं।
श्रीरामानुज सम्प्रदाय के श्रीवैष्णवों में पञ्चसंस्कार का महत्व सर्वविदित है क्योंकि सभी भक्त पञ्चसंस्कार संस्कृत रहते हैं। इसमें दूसरा कारण यह भी है कि तापादि पञ्चसंस्कार वेदविहित परमवैदिक संस्कार हैं और धर्मशास्त्र इतिहास, पुराण, तथा पाञ्चरात्रागम से पूर्ण समर्थित है।
सामान्य संस्कार के समान विशेष पञ्चसंस्कार भी संस्कार होने के कारण अन्य कार्य में योग्यता के साधक होते हैं। पञ्चसंस्कार भगवत् आराधना में योग्यता के साधक होते हैं। पञ्चसंस्कार भगवत् आराधना में योग्यता के विरोधी पापों को नाश करके ऐकान्तिक भगवत्कैंकर्य में निष्ठा एवं अधिकार प्राप्त कराते हैं। साथ ही देह और आत्मा के भी संस्कार होने से शरीर और आत्मा दोनों को पवित्र करते हैं। शरीर से वैदिक विधि से भगवान के शंख और चक्र आदि का धारण करने से यमराज का भी भय नहीं रहता। क्योंकि यमराज श्रीवैष्णवों के शासक नहीं हैं।

गुरु का महत्व

गुरु के महत्व पर संत शिरोमणि तुलसीदास ने रामचरितमानस में लिखा है –
गुर बिनु भवनिधि तरइ न कोई।
जों बिरंचि संकर सम होई।।
भले ही कोई ब्रह्मा, शंकर के समान क्यों न हो, वह गुरु के बिना भव सागर पार नहीं कर सकता। धरती के आरंभ से ही गुरु की अनिवार्यता पर प्रकाश डाला गया है। वेदों, उपनिषदों, पुराणों, रामायण, गीता, गुरुग्रन्थ साहिब आदि सभी धर्मग्रन्थों एवं सभी महान संतों द्वारा गुरु की महिमा का गुणगान किया गया है। गुरु और भगवान में कोई अन्तर नहीं है। संत शिरोमणि तुलसीदास जी रामचरितमानस में लिखते हैं –
बंदउँ गुरु पद कंज कृपा सिंधु नररूप हरि।
महामोह तम पुंज जासु बचन रबिकर निकर।।
अर्थात् गुरू मनुष्य रूप में नारायण ही हैं। मैं उनके चरण कमलों की वन्दना करता हूँ। जैसे सूर्य के निकलने पर अन्धेरा नष्ट हो जाता है, वैसे ही उनके वचनों से मोहरूपी अन्धकार का नाश हो जाता है।
किसी भी प्रकार की विद्या हो अथवा ज्ञान हो, उसे किसी दक्ष गुरु से ही सीखना चाहिए। जप, तप, यज्ञ, दान आदि में भी गुरु का दिशा निर्देशन जरूरी है कि इनकी विधि क्या है?  अविधिपूर्वक किए गए सभी शुभ कर्म भी व्यर्थ ही सिद्ध होते हैं जिनका कोई उचित फल नहीं मिलता। स्वयं की अहंकार की दृष्टि से किए गए सभी उत्तम माने जाने वाले कर्म भी मनुष्य के पतन का कारण बन जाते हैं। भौतिकवाद में भी गुरू  की आवश्यकता होती है।
सबसे बड़ा तीर्थ तो गुरुदेव ही हैं जिनकी कृपा से फल अनायास ही प्राप्त हो जाते हैं। गुरुदेव का निवास स्थान शिष्य के लिए तीर्थ स्थल है। उनका चरणामृत ही गंगा जल है। वह मोक्ष प्रदान करने वाला है। गुरु से इन सबका फल अनायास ही मिल जाता है। ऐसी गुरु की महिमा है।
तीरथ गए तो एक फल, संत मिले फल चार।
सद्गुरु मिले तो अनन्त फल, कहे कबीर विचार।।
मनुष्य का अज्ञान यही है कि उसने भौतिक जगत को ही परम सत्य मान लिया है और उसके मूल कारण चेतन को भुला दिया है जबकि सृष्टि की समस्त  क्रियाओं का मूल चेतन शक्ति ही है। चेतन मूल तत्व को न मान कर जड़ शक्ति को ही सब कुछ मान लेनाअज्ञानता है। इस अज्ञान का नाश कर परमात्मा का ज्ञान कराने वाले गुरू ही होते हैं।
किसी गुरु से ज्ञान प्राप्त करने के लिए प्रथम आवश्यकता समर्पण की होती है। समर्पण भाव से ही गुरु का प्रसाद शिष्य को मिलता है। शिष्य को अपना सर्वस्व श्री गुरु देव के चरणों में समर्पित कर देना चाहिए। इसी संदर्भ में यह उल्लेख किया गया है कि
यह तन विष की बेलरी, और गुरू अमृत की खान,
शीश दियां जो गुरू मिले तो भी सस्ता जान।
गुरु ज्ञान गुरु से भी अधिक महत्वपूर्ण है। प्राय: शिष्य गुरु को मानते हैं पर उनके संदेशों को नहीं मानते। इसी कारण उनके जीवन में और समाज में अशांति बनी रहती है।
गुरु के वचनों पर शंका करना शिष्यत्व पर कलंक है। जिस दिन शिष्य ने गुरु को मानना शुरू किया उसी दिन से उसका उत्थान शुरू शुरू हो जाता है और जिस दिन से शिष्य ने गुरु के प्रति शंका करनी शुरू की, उसी दिन से शिष्य का पतन शुरू हो जाता है।
सद्गुरु एक ऐसी शक्ति है जो शिष्य की सभी प्रकार के ताप-शाप से रक्षा करती है। शरणा गत शिष्य के दैहिक, दैविक, भौतिक कष्टों को दूर करने एवं उसे बैकुंठ धाम में पहुंचाने का दायित्व गुरु का होता है।
आनन्द अनुभूति का विषय है। बाहर की वस्तुएँ सुख दे सकती हैं किन्तु इससे मानसिक शांति नहीं मिल सकती। शांति के लिए गुरु चरणों में आत्म समर्पण परम आवश्यक है। सदैव गुरुदेव का ध्यान करने से जीव नारायण स्वरूप हो जाता है। वह कहीं भी रहता हो, फिर भी मुक्त ही है। ब्रह्म निराकार है। इसलिए उसका ध्यान करना कठिन है। ऐसी स्थिति में सदैव गुरुदेव का ही ध्यान करते रहना चाहिए। गुरुदेव नारायण स्वरूप हैं। इसलिए गुरु का नित्य ध्यान करते रहने से जीव नारायणमय हो जाता है।
भगवान श्रीकृष्ण ने गुरु रूप में शिष्य अर्जुन  को यही संदेश दिया था –
सर्वधर्मान्परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज।
अहं त्वा सर्वपापेभ्यो मोक्षयिष्याि माम शुच: ।। (गीता 18/66)
अर्थात् सभी साधनों को छोड़कर केवल नारायण स्वरूप गुरु की शरणगत हो जाना चाहिए। वे उसके सभी पापों का नाश कर देंगे। शोक नहीं करना चाहिए।
जिनके दर्शन मात्र से मन प्रसन्न होता है, अपने आप धैर्य और शांति आ जाती हैं, वे परम गुरु हैं। जिनकी रग-रग में ब्रह्म का तेज व्याप्त है, जिनका मुख मण्डल तेजोमय हो चुका है, उनके मुख मण्डल से ऐसी आभा निकलती है कि जो भी उनके समीप जाता है वह उस तेज से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता। उस गुरु के शरीर से निकलती वे अदृश्य किरणें समीपवर्ती मनुष्यों को ही नहीं अपितु पशु पक्षियों को भी आनन्दित एवं मोहित कर देती है। उनके दर्शन मात्र से ही मन में बड़ी प्रसनन्ता व शांति का अनुभव होता है। मन की संपूर्ण उद्विग्नता समाप्त हो जाती है। ऐसे परम गुरु को ही गुरु बनाना चाहिए। हमारे बैकुंठवासी श्रीमज्जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज में परम गुरु के सभी  गुण मौजूद थे और वर्तमान पीठाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुरु रामानुचार्य स्वामी पुरूषोत्तमाचार्य जी महाराज में भी वे सभी गुण प्रत्यत्क्ष दिखाई देते हैं।
नारायण                                                नारायण                                                            नारायण

तत्वदर्शी कौन ?



सत -असत को जो अपने अनुभव एवं आत्मबोध के स्तर पर यथार्थरूपसे जानता हो l वही वास्तव में तत्वदर्शी होता है l पोथी -पुरणोंको पढ़- पढ़ कर जिसने अपने  मस्तिष्क को बोझीला बना दिया हो , पोथी -पुराणोंकी जानकारी से अपना मस्तिष्क भर कर स्वयं को तत्वदर्शी घोषित करता हो तो निश्चित रूपसे जानना चाहिए वह व्यक्ति तत्वदर्शी नहीं है l 

  जो महापुरुष सत्य -असत्य का भेद अपने अनुभव के आधारपर बतावे वही अस्सल में तत्वदर्शी होते है l किस पुराण में क्या लिखा है ,इसकी चर्चा सच्चे तत्वदर्शी जादा करते ही नहीं है l पुरणोंका कचरा अपने मस्तिष्क में भरकर सत्य का दर्शन नहीं कराया जाता है l सत्य का बोध पुरणोंके , ग्रंथोंके आधारपर नहीं कराया जाता है ,वह तो आत्मज्ञानी गुरुओंकी करुणा कृपा से ही होता है l 
  हजारों पोथी -पुराण ,ग्रन्थ पढनेसे कोई तत्वदर्शी , तत्वज्ञानी नहीं होता है l पोथी -पुराण , ग्रन्थकी जानकारी अपने मस्तिष्कमें  भरनेवाला जादा से जादा पंडित बन सकता है , लेकिन वह कभी भी तत्वदर्शी बन नहीं सकता है l जरा सोचिये , कोई सच्चा संत पुराणोंकी अधूरी बात लोगोंको बताकर स्वयं को असली दूसरोंको नकली साबित करने में अपना जीवन बर्बाद करता है क्या ?
       नकली संत की पहचान केवल एक ही उदाहरण से समझे l 
अगर किसी  पुराण या ग्रन्थ में ऐसा लिखा हो कि अमुक - अमुक ने इतने दिन में सृष्टि बनाई l इस बात को सत्य मानकर स्वयं को तत्वदर्शी माननेवाला पुराण की जैसी की तैसी बात बताता हो तो वह निच्छित रूपसे अज्ञानी तथा नकली संत है ऐसा मानना चाहिए l क्योंकि असली संत यह सवाल खड़ा करता है कि -
  * जिस किसीने सृष्टि बनाई उसे देखा किसने ?
  * सृष्टि बनानेवालेने कहाँ बैठकर सृष्टि बनाई ?
  * सृष्टि बनानेवालेको देखा किसने ?
  * जिस किसीने सृष्टि बनानेवालेको देखा ,वह देखनेवाला 
          किस जगह  याने किस स्थान पर  बैठकर देखा ?
*   सृष्टि बनानेवाला  बड़ा  या सृष्टि को बनाते हुए देखनेवाला बड़ा  ?
*   वह कौन था जो सुष्टि के बनने के पहलेसे ही मौजूद था ?
       ग्रन्थ तथा पुराण की बात पढ़कर उपर्युक्त सवाल जिसके मन में उठते नहीं है  वह कैसा तत्वदर्शी है ? यही असली और नकली संत की पहचान है l 


गुरू एक किसान




पूर्व के सिद्ध संतोंने गुरू को भगवानसे भी बड़ा माना है , क्योंकि उस जमानेके गुरू होते थे ही ऐसे l उन गुरुओंके तुलनामें आज कल के गुरू कही भी बैठते नहीं है फिर भी स्वयं को भगवान जैसा पुजवाते है l जैसा एक किसान अपने खेत में बीज बोता है तो उसकी पूरी निगरानी रखता है ,ऐसा ही गुरुका काम होता है , जिस साधक के ह्रदय में दीक्षा के माध्यम से मंत्र रूपी बीज बोया है , उस बीज को साधक ठीक ढंग से सिंचाई कर रहा है या नहीं इसकी ओर बार बार देखने का काम गुरू का होता है , उसे अपनेसे से भी ऊँचा उठानेका काम गुरुका होता है लेकिन आज कल के गुरू साधक को जीवनभर अज्ञानी रखकर अपनी तिजोरी भरते रहते है l  दूसरी बात यह है कि आज के ज़माने के गुरू को डर यह होता है , मेरा चेला मेरी दुकान तो बंद नहीं कर देगा ,इसकारण आज के ज़माने के गुरू अपने गुरुत्व के प्रति उतने ईमानदार नहीं होते है , जहाँ - तहाँ  धोकाही ही धोका है l अत: सावधान होकर गुरुका चुनाव करना चाहिए l  

भगवान शिव को  जो लोग आकृतिमे देखते है ,वे शिव की अनंत कृपासे वंचित रह जाते है L भगवान शिव जैसा समतासे परिपूर्ण दूसरा कोई नहीं है L भगवान शिवजी का परिवार देखो , कितनी  अदभूत समता है , उनके परिवारमें L माँ पार्वती जी का वाहन शेर है ,शिवजी का वाहन वृषभ है , कार्तिके का वाहन मोर है  और गणेशजी का वाहन चूहा है L सब एक दूसरेसे  विपरित है , लेकिन समताका अजोड मिसाल है L समाज में फैली विषमता को दूर करना हो तो भगवान शिव जी के परिवार को देखना चाहिये L भगवान शिव जी का बाहरी स्वरुप विचित्रसा लगता है , लेकिन वे विरक्त और त्याग की मूर्ति है L श्मशान उनका निवास स्थान है , भस्म उनका अङ्गराग है ,  पिशाच उनके सहचर है , वे  मुण्डमालाको  धारण करनेवाले है L भगवान शिव जी का  यह उपरी स्वरुप विषयभोग त्याग की शिक्षा देनेवाला है L इतनाही नहीं वैराग्य क्या होता है इसके यह लक्षण है L ऐसे त्यागमूर्ति भगवान की उपासना वैराग्यवान ही कर सकता है L भगवान शिव जी का उपरी रंगरूप देखकर जो शिव जी को तमोगुणी कहते है उन्हें सच्चे शिव का पता ही नहीं है L 

        भगवान शिव जी के बारेमे कहा जाता है कि -
 शिव जी के त्रिनेत्र - त्रिकाल माने , भूत  ,भविष्य , वर्तमान के ज्ञान अर्थात              सर्वज्ञताके  प्रतिपादक है l
 शिव जी का त्रिशूल - आधिदैविक , आधिभौतिक , आध्यात्मिक तिन प्रकारके शूलोंसे बचानेवाला है l 
शिव जी का मुण्डमालाका धारण करना - मृत्यु को स्मरण करनेवाला है , जिससे संसारमे आसक्ति नहीं रहती l 
शिव जी का विषपान - विषयभोग ही वास्तव में विष है l जिन लोगोंका लक्ष्य विषय भोग ही है ,ऐसे विषयभोगीयोंको  त्याग और वैराग्यकी शिक्षा  देकर उन्हें विषयभोग रूपी विषसे छुड़ानेवाले है l  
   भगवान शिव जी समताध्यक्ष है l उनके मस्तिष्क पर गंगाजी और चन्द्रमा है ,जो शितलताका प्रतिक है l जिसका मस्तिष्क शितल हो , ठंडा हो , जिसके मस्तिष्क में अद्भुत शांति हो , वह सारे संसारको शितलता और शांति प्रदान करनेवाला होता है l शिवजी ने अपने  गलेमे जो नागराज को धारण किया है ,वह अहंकाररुपी नाग को अपने काबू में रखनेकी सीख देता है l शिव जी का उपरी आचरण हमें बहुत कुछ सीखता है l 
   शिव एक परम तत्व है , यह तत्व सर्वव्यापी है l भगवान शिव अनंत है , शिव केवल किसी शिवालयमे या कैलास पर ही नहीं रहते है वे हर एक के हृदय में नित्य विराजमान है l प्राचिन कालसे शिवजी की आराधना , उपासना शिवलिंग के माध्यमसे कि जाती है l शिवलिंगपर दूध , बिल्बपत्र  आदि चढ़ाये जाते है, यह सब तो ठीक है , लेकिन असली शिव आराधना विधि यह है कि अपने आन्तरात्माको को ही शिवस्वरूप मानकर नित्य आत्मशिव की आराधना करनी चाहिये ,यही असली शिव आराधना है l यह आराधना तुरंत फल देनेवाली है l  शिव परम कल्याणकारी है l धर्म , अर्थ , काम और मोक्ष प्रदान करनेवाले है l 

     भगवान शिव  सच्छिदानन्दघन स्वरुप है l भगवान शिव किसी धर्म , सम्प्रदाय या जातिसे  बंधे हुए नहीं l  जो अज्ञानी मूढ़मतिके है ,वे ही लोग शिव जी को जन्म - मृत्यु को प्राप्त होनेवाले है ,  किसी धर्म विशेष  मानते है l भगवान शिव का किसी धर्म , सम्प्रदाय , जाती  से कोई लेना देना नहीं है, शिव  तत्व का जिन्हें अभ्यास नहीं है उन अज्ञानी को भगवान शिव  एक ही धर्म के लगते है  l शिव ही ब्रह्मा ,विष्णु है l  शिव इस सृष्टि के कणकण में व्याप्त है l शिव अनंत है , शिव कृपा अनंत है l उन्हें अपना परम इष्ट , परमगुरु के रूप में अराध्य l भगवान शिव तत्काल प्रसन्न होनेवाले है l भगवान शिव जी को सर्वशक्तिमान , सर्वसमर्थ , सर्वज्ञ , सर्वान्तरात्मा , सबके रक्षक-पोषक ,परम हितैषी , परम दयालु , परम कृपालु ,  परम  सुहृद जानकर उनकी आत्मभावसे आराधना करनेवालोंपर  वे शीघ्र कृपा करते है l आखिर भाव ही देव है l जिस भाव से उस परमपिता को हम ध्यायेंगे वैसी ही हमपर कृपा  करेंगे l  भगवान शिव  को जो श्रेष्ठ भावसे ध्याते है , शिव जी  श्रेष्ठ ही प्रदान करते है  l सदगुण ,सदाचार ,सत्कर्म ,सद्भावना , सबके लिये मंगल कामना इस पंचामृतसे  आत्मशिवका नित्य अभिषेक करना चाहिये और विश्व को शिव रूप में देखना ही असली बिल्बपत्र अर्पण करना है l   आओ महाशिवरात्रि के पावन पर्वपर आत्मशिव को प्रसन्न करनेका शिवसंकल्प करे l और अपना जीवन धन्य करे l 

                                ll   ॐ नम: शिवाय ll 

     ***********************************************
  सच्चे गुरू  , सच्चा ज्ञान देते है , जो सच्चे होते है वे जगतगुरु नहीं होते है l वे केवल  भक्तोंका परम कल्याण करनेवाले निराभिमानी कल्याणदाता  गुरू ही होते है l 
          मुझे जो ज्ञान है ,या मेरे पास जो ज्ञान है दुनियामे किसी के पास भी  नहीं है , इस प्रकार का अहंकार का भूत उनके मस्तिष्क में नहीं होता  है  l सच्चे गुरू दूसरोंको नीचा दिखानेका घटिया काम नहीं करते है l शास्त्रकी बात भी वे  आदरभाव से बताते है  l    यह असली गुरू के लक्षण है l अभिमानी गुरू न जाने अपने आगे पीछे कितनी उपाधियाँ लगाएँगे इसका कोई पता नहीं  होता है l   नकली गुरू दंभ , अभिमान , अहंकार के दलदल में फँसे हुए होते है l       दूसरोंको नीचा दिखानेका  काम वे निरंतर करते रहते है l अधिक शास्त्र पढ़नेवाले सच्चे गुरू या संत नहीं होते है l  भीतरी स्वाद जिन्हे नहीं मिला है वे तथाकथित गुरू निरंतर  शास्त्रकी  ही बात बताकर अपना कोरापन सिद्ध करते है  ऐसे जगतगुरु को  " कोरा  गुरू  " कहना चाहिये  l  शास्त्र की बाते बतानी नहीं चाहिए ऐसा नहीं है लेकिन जो शास्त्रपर ही निर्भर है उनके लिए यह बात है l   यह बात है तथाकथित   जगतगुरुयोंके लिए  l जो शास्त्र की  अधूरी बाते  बताकर लोगोंको  गुमराह करते है l
                                 
            असली गुरू अपने हृदय कि बात बताते है ,अपने भीतर के अनंत  ज्ञान भंडार  से ज्ञान के मोती चुनकर अपने भक्तोंको देते है l असली गुरू या संत पोथी - पुरणोंपर निर्भर नहीं होते है  क्योंकि उनकेपास शाश्वत ज्ञान होता है l संत कबीर , गुरुनानकदेव , संत तुकाराम महाराज जैसे अनेक संत -गुरुने जो ज्ञान दिया वह  ज्ञान,  सच्चा ज्ञान था  , न कि  पोथी पुराणोंका था   l  इन महापुरुषोंने  पोथी -  पुराणकी  बाते भक्तोंको बताकर उन्हें गुमराह नहीं किया l जो ज्ञान  पोथी पुराणोंसे परे है वह                                    
शाश्वत ज्ञान उन्होंने सच्चे हृदय से लोगोंको  बाँटा l असली गुरू जो ज्ञान देते है ,  वह ज्ञान असली ज्ञान होता है l असली और नकली गुरु में फर्क क्या है ?

         महाराष्ट्र के महान संत तुकाराम का ही उदाहरण  लीजिये -  वे परमात्मा का ठिकाना बताते हुए कहते है -
                       " काया ही पंढरी , आत्मा पांडुरंग "      
        यह देह पंढरी है और उसमे आत्मारूप से भगवान पांडुरंग याने परमात्मा विराजमान है l  संत कबीर जी भी यही बात कहते है  l
         इसका तात्पर्य यह है कि -" परमात्मा कही आकाश - पाताल में , या सतलोक  या अन्य किसी लोक में  या किसी विशिष्ट जगह विराजमान नहीं है वे सर्वव्यापक है , वे कहींसे आते नहीं है हमारे भीतर ही है  l "
        जो तथाकथित जगतगुरू यह कहते है कि परमात्मा सतलोक से चलकर आते है , ऐसे गुरू को अज्ञानी , ठगीगुरू कहना चाहिए l क्योंकि उनका ज्ञान आत्मज्ञान नहीं है , पोथी - पुराणोंका ज्ञान है l जो गुरू पुरा जीवनभर  पोथी पुराण ही भक्तोंको समझाते है , पुराणोंका ही तर्क देते  है तो निश्चित रूपसे वे  गुरू नकली  गुरू समझना चाहिए l
        पुराणोंकी पुरी बात न बताकर अधूरी  बात बड़ी चतुराईसे बतानेवाले  स्वयंको जगतगुरु बताते है l ऐसे अधूरे गुरू पर भरोसा करके अपनी ह्त्या नहीं कर लेनी चाहिए l सच्चे गुरू जो ज्ञान देते है वह ज्ञान सच्चा होता है l और सच्चा गुरू वह होता है परमात्माको सर्वव्याप्त , सर्वमय बताते है l किसी लोक में परमात्माका ठिकाना नहीं बताते है l जैसे कि संत कबीर जी कहते है -
                                 " कीड़ी में तूं नान्यो लाग्यो , हाथीमे में तूं मोटो क्यों ?
                         बण महावत ने माथो बेटो , हाकलणेवाळो  तूं को तूं l
                         ऐसो खेल रचो मेरे दाता जहाँ देखूँ वहाँ तूं  को तूं l  "
       परमात्मा के सर्वव्यापकता का यह बख़ान है l यहाँ संत कबीर जी किसी लोक या सतलोक का बख़ान नहीं करते है l लेकिन संत कबीर जी के बहुतसारे ठेकेदार परमात्माके बारे में मनघडण कहानियाँ बताते है l इस उदाहरण से भी सच्चे गुरू और उनके सच्चे ज्ञान का का परिचय मिलता है l 

कम खाने से दिमाग करता है तेज काम

एक नए अध्ययन से यह पता चला है कि कम खाने से दिमाग तेज होता है। इस शोध में स्मरण शक्ति और सीखने की प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण सीआरईबी-1 नाम के प्रोटीन पर ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया गया था। वैज्ञानिको ने चूहे पर प्रयोग करते वक्त यह पाया कि कैलोरी की मात्रा कम करने से सीखने की प्रक्रिया में तेजी आती है।
अगर तेज दिमाग के साथ याद्दाश्त भी अच्छी हो तो फिर क्या कहना! आप अपनी स्मरण शक्ति को मजबूत बनाना चाहते हैं तो रोजाना विटमिन बी लें। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में यह पाया है कि रोजाना विटमिन बी की खुराक इंसान को बुढ़ापे मे डिमेंशिया और अल्जाइमर से बचाती है। इस अध्ययन में 250 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें 70 और उससे भी ज्यादा उम्र के वे लोग थे, जो कमजोर स्मरण शक्ति की समस्या से जूझ रहे थे। इन लोगों के भोजन में लगातार दो वर्षो तक अंकुरित अनाज, केला, बीन्स और रेड मीट आदि को प्रमुखता से शामिल किया गया।
विटमिन बी से भरपूर इन चीजों का सेवन करने वाले लोगों की याद्दाश्त में बहुत तेजी से सुधार हुआ। शोधकर्ताओं के अनुसार सप्लीमेंट की तुलना में विटमिन बी युक्त चीजों का सेवन ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। इसलिए इन्हें भोजन में जरूर शामिल करना चाहिए।