श्राद्ध पक्ष में करें



 पितरों की संतुष्टि हेतु विभिन्न पित्र-कर्म का विधान है। पुराणोक्त पद्धति से निम्नांकित कर्म किए जाते हैं :-
एकोदिष्ट श्राद्ध, पार्वण श्राद्ध
नाग बलि कर्म
नारायण बलि कर्म
त्रिपिण्डी श्राद्ध
महालय श्राद्ध पक्ष में श्राद्ध कर्म
इसके अलावा प्रत्येक मांगलिक प्रसंग में भी पितरों की प्रसन्नता हेतु 'नांदी-श्राद्ध' कर्म किया जाता है। दैनंदिनी जीवन, देव-ऋषि-पित्र तर्पण किया जाता है।
उपरोक्त कर्मों हेतु विभिन्न संप्रदायों में विभिन्न प्रचलित परिपाटियाँ चली आ रही हैं। अपनी कुल-परंपरा के अनुसार पितरों की तृप्ति हेतु श्राद्ध कर्म अवश्य करना चाहिए।
कैसे करें श्राद्ध कर्म
महालय श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त घर में क्या कर्म करना चाहिए। यह जिज्ञासा सहजतावश अनेक व्यक्तियों में रहती है।
यदि हम किसी भी तीर्थ स्थान, किसी भी पवित्र नदी, किसी भी पवित्र संगम पर नहीं जा पा रहे हैं तो निम्नांकित सरल एवं संक्षिप्त कर्म घर पर ही अवश्य कर लें :-
प्रतिदिन खीर (अर्थात्‌ दूध में पकाए हुए चावल में शकर एवं सुगंधित द्रव्य जैसे इलायची केशर मिलाकर तैयार की गई सामग्री को खीर कहते हैं) बनाकर तैयार कर लें।
गाय के गोबर के कंडे को जलाकर पूर्ण प्रज्वलित कर लें।
उक्त प्रज्वलित कंडे को शुद्ध स्थान में किसी बर्तन में रखकर, खीर से तीन आहुति दे दें।
इसके नजदीक (पास में ही) जल का भरा हुआ एक गिलास रख दें अथवा लोटा रख दें।
इस द्रव्य को अगले दिन किसी वृक्ष की जड़ में डाल दें।
भोजन में से सर्वप्रथम गाय, काले कुत्ते और कौए के लिए ग्रास अलग से निकालकर उन्हें खिला दें।
इसके पश्चात ब्राह्मण को भोजन कराएँ फिर स्वयं भोजन ग्रहण करें।
पश्चात ब्राह्मणों को यथायोग्य दक्षिणा दें।
गाय
काला कुत्ता
कौआ
श्राद्ध कब और कौन करे
माता-पिता की मरणतिथि के मध्याह्न काल में पुत्र को श्राद्ध करना चाहिए।
जिस स्त्री के कोई पुत्र न हो, वह स्वयं ही अपने पति का श्राद्ध कर सकती है।

अगर आप ऐसे सोते हैं तो होंगे भाग्यशाली





जिस तरह हर व्यक्ति का चेहरा, आंख, नाक एक दूसरे से अलग होता है उसी प्रकार सोने का तरीका भी अलग होता है। कोई व्यक्ति पैर पर पैर चढ़ाकर सोता है तो कोई पेट के बल लेटकर सोता है। कुछ लोगों की आंखें सोते समय अधखुली रहती है इन्हें देखकर ऐसा लगता है कि वह सोने का बहाना करके लेटा है।
 
समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि सोने के इन तरीकों से व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व के गुणों को भी जाना जा सकता है। यहां तक की सोने के तरीके से यह भी जान सकते हैं कि आप कितने भाग्यशाली हैं।

माना जाता है कि जिनकी आंखें सोते समय अधखुली होती है वह बड़े ही भाग्यशाली होते हैं इन्हें कम परिश्रम में ही जीवन का हर सुख प्राप्त हो जाता है। इसका कारण यह भी है कि जिनकी आंखें सोते समय अधखुली होती है वह अपने मतलब की बातों पर पैनी नज़र रखते हैं। और मौके का लाभ उठाने के लिए तत्पर रहते हैं।

जो लोग पीठ के बल सोते हैं वह उर्जावान और सक्रिय होते हैं। यह जीवन में आने वाली हर चुनौतियों का सामना धैर्य पूर्वक करते हैं और परिस्थितियों पर विजय प्राप्त करते हुए आगे बढ़ते रहते हैं। ऐसे लोग काफी जिम्मेदार होते हैं। परिवार के साथ ही साथ कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाने की कोशिश करते हैं।

पेट के बल लेटकर सोने वाले व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियों से घबराते हैं। ऐसे व्यक्ति अपनी खामियों को छुपाने की कोशिश करते हैं यही कराण है कि इन्हें जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ता है। इसी प्रकार जिन लोगों को शरीर को ढ़ककर सोने की आदत होती है उन्हें भी काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

भाग्यशाली लोगों की तर्जनी उंगली

अंगूठे और मध्यमा उंगली के बीच जो उंगली होती है उसे तर्जनी उंगली कहते हैं। इस उंगली के नीचे गुरू पर्वत यानी गुरू का स्थान होता है। इसलिए इस उंगली को धर्म और धन का स्थान भी कहा जाता है। अपनी इस उंगली को गौर से देखिए। उंगली की लंबाई कितनी है और इसका झुकाव किस ओर है। हस्तरेखा विज्ञान कहता है कि तर्जनी उंगली की लंबाई अगर मध्यमा से अधिक है तो व्यक्ति भाग्यशाली होता है।

ऐसा व्यक्ति स्वभाव से गंभीर होता है और उच्च पद को प्राप्त करता है। लेकिन इन्हें अपनी योग्यता और पद का अभिमान भी रहता है। इनमें दूसरों पर प्रभाव जताने की प्रवृति होती है। ऐसे लोगों में बदले की भावना तीव्र होती है। जिस व्यक्ति की तर्जनी उंगली अनामिका उंगली के बराबर होती है वह निष्ठावान होते हैं। इनमें दूसरों की मदद करने की स्वभाविक प्रवृति होती है। यह जिन कार्यों से जुड़े होते हैं उसमें कार्यकुशलता हासिल करते हैं।

अपनी इस प्रवृति के कारण जीवन में सफल होते हैं। लेकिन इनमें असत्य बोलने की प्रवृति हो सकती है। तर्जनी उंगली का अनामिका से छोटी होना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे लोग जल्दी निराश हो जाते हैं। इनके अंदर ईर्ष्या की भावना रहती है और यह किसी भी प्रकार से अपने लक्ष्य को पाने की कोशिश करते हैं। मध्यमा उंगली से यह उंगली दूर होने पर व्यक्ति बहुत अधिक झूठ बोलने वाला होता है। हस्त रेखा विज्ञान के अनुसार तर्जनी की लंबाई मध्यमा के बराबर होने पर व्यक्ति असामान्य मानसिकता वाला होता है।

तर्जनी उंगली का झुकाव अंगूठे की ओर होना दर्शाता है कि व्यक्ति बहुत अधिक महत्वाकांक्षी और दृढ़ इच्छा वाला है। इसके विपरीत यह उंगली मध्यमा की ओर मुड़ी हुई हो तो यह दर्शाता है कि व्यक्ति निराशावादी होगा। इनमें निर्णय क्षमता की कमी हो सकती है। छोटी सी असफलता से यह घबरा जाते हैं।

Balaji Darbar: माता लक्ष्मी को श्राप?

Balaji Darbar: माता लक्ष्मी को श्राप?

Balaji Darbar: लक्ष्मी मंत्र, बरसेंगी खुशियां

Balaji Darbar: लक्ष्मी मंत्र, बरसेंगी खुशियां

लक्ष्मी मंत्र, बरसेंगी खुशियां

www.balajidarbar.com
सुख व ऐश्वर्य की देवी माता लक्ष्मी कर्म और कर्तव्य से जुड़े इंसान पर हमेशा मेहरबान रहती है। माता लक्ष्मी के भगवान विष्णु का संग चुनने के पीछे भी यही बात साफ होती है क्योंकि श्री हरि विष्णु जगत पालक माने गए हैं। पालन के पीछे भी निरंतर कर्म, पुरुषार्थ और कर्तव्य का ही मूल भाव है।

हर इंसान धन और समृद्धि के रूप में लक्ष्मी की प्रसन्नता की कामना रखता है, लक्ष्मी कृपा के लिए पवित्रता और परिश्रम जैसी कर्म, व्यवहार और स्वभाव में उतारने की अहम सीखों को विरले इंसान ही अपनाते हैं। यही कारण है कि सच्चाई व मेहनत के बिना पाया भरपूर धन भी मानसिक शांति छीन लेता है।

धन का सुख, दायित्वों को समझ किसी काम से जुड़े बिना संभव नहीं होता। साथ ही मन और व्यवहार की पवित्रता दूसरों को भी सुख देती है। इसके लिए पावनता और वैभव की देवी माता लक्ष्मी की साधना शुक्रवार को बहुत ही शुभ मानी गई है। 

शुक्रवार के दिन माता दुर्गा की तीन शक्तियों में एक महालक्ष्मी की साधना वैभव और यश देने वाली मानी गई है। 


दो मंत्र और पूजा की आसान विधि - 

शुक्रवार के दिन शाम को देवी लक्ष्मी की उपासना के पहले स्नान कर लाल वस्त्र पहन लक्ष्मी मंदिर या घर में लाल आसन पर बैठकर माता लक्ष्मी का ध्यान अक्षत और लाल फूल हाथ में लेकर करें - 


महालक्ष्मी च विद्महे,  विष्णुपत्नी च धीमहि,  तन्नो लक्ष्मी: प्रचोदयात्। 

माता के चरणों में फूल-अक्षत करने के साथ लाल चंदन, अक्षत, लाल वस्त्र, गुलाव के फूलों की माला चढ़ाकर कमलगट्टे की माला या तुलसी की माला से विशेष लक्ष्मी मंत्र का जप करें -

ॐ श्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै श्रीं श्रीं ॐ नम:।

पूजा व मंत्र जप के बाद माता को दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं। 

घी के पांच बत्तियों वाले दीप से आरती कर देवी से सुख-वैभव की कामना करें।

माता लक्ष्मी को श्राप?

www.balajidarbar.com
लक्ष्मी को श्राप


लक्ष्मी और श्रीविष्णु वैकुण्ठ में बैठे सृष्टि-निर्माण के विषय में वार्तालाप कर रहे थे। तभी किसी बात से क्रोधित होकर लीलामय भगवान विष्णु ने लक्ष्मी जी को अश्वी बनने का श्राप दे दिया। इससे लक्ष्मी जी अत्यंत दुःखी हुईं। 


श्री हरि को प्रणाम कर देवी लक्ष्मी मृत्युलोक में चली गईं। पृथ्वी लोक में भ्रमण करते हुए देवी लक्ष्मी सुपर्णाक्ष नामक स्थान पर पहुँची। इस स्थान के उत्तरी तट पर यमुना और तमसा नदी का संगम था। सुंदर पेड़-पौधे उस स्थान की शोभा बढ़ा रहे थे। देवी लक्ष्मी उसी स्थान पर अश्वी रूप धारण करके भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कठोर तप करने लगीं।

कालांतर में, देवी लक्ष्मी की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें साक्षात दर्शन दिए और कहा-“हे कल्याणी! श्री हरि जगत के स्वामी हैं। मुक्ति प्रदान करने वाले ऐसे भगवान श्री विष्णु को छोड़कर तुम मेरी आराधना क्यों कर रही हो? पति की सेवा करना स्त्रियों के लिए सनातन धर्म माना गया है। फिर नारायण तो सब के लिए परम-पूज्य हैं?”

तब देवी लक्ष्मी बोलीं-“भगवन! श्रीविष्णु से मिले श्राप के कारण ही मैं पृथ्वी लोक पर निवास कर रही हूँ। उन्होंने उस श्राप से छुटकारा पाने का उपाय बताते हुए कहा कि जब मुझसे एक पुत्र उत्पन्न होगा, तब मैं श्राप से मुक्त  हो जाऊँगी। 

मैं इस तपोवन में आ गई। किंतु भगवान श्री विष्णु इस समय वैकुण्ठ में विराजमान हैं। उनके अभाव में मैं पुत्रवती कैसे हो सकती हूँ?  अतः हे महादेव! आप ऐसा कुछ कीजिए, भगवान श्री हरि और मेरा संभव मिलन हो सके।”

लक्ष्मी जी की बात सुनकर भगवान शिव बोले-“देवी! मैं तुम्हारी तपस्या से प्रसन्न हूँ और तुम्हें वर देता हूँ कि तुम्हारी अभिलाषा पूर्ण करने के लिए श्री हरि शीघ्र ही अश्वरूप में यहाँ पधारें। तुम उनके जैसे एक पुत्र की जननी बनो। तुम्हारा पुत्र एकवीर के नाम से प्रसिद्ध होगा। इसके बाद तुम भगवान श्री हरि के साथ वैकुण्ठ चली जाओगी।”

लक्ष्मी जी को वर देकर भगवान शिव कैलाश लौट गए। कैलाश पहुँचकर भगवान शिव ने अपने परम बुद्धिमान गण चित्ररूप को दूत बनाकर श्री हरि के पास भेजा। चित्ररूप ने भगवान विष्णु को देवी लक्ष्मी की तपस्या और भगवान शिव के द्वारा उन्हें वर देने की बात विस्तार से बताई।

श्राप से मुक्त करने के लिए श्री हरि ने एक सुंदर अश्व का रूप धारण कर उनके साथ योग किया।

इसी प्रकार लक्ष्मी श्राप से मुक्त किया और भगवान  विष्णु के साथ वैकुण्ठ गईं।