रत्न धारण करने की विधि


आइए अब इन्हें रत्न धारण करने की विधि पर विचार करें। सबसे पहले यह जान लेते हैं कि किसी भी रत्न को अंगूठी में जड़वाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। जिस अंगूठी में आप रत्न को जड़वाना चाहते हैं, उसका नीचे का तला खुला होना चाहिए तथा आपका रत्न उस खुले तले में से हलका सा नीचे की तरफ निकला होना चाहिए जिससे कि वह आपकी उंगली को सही प्रकार से छू सके तथा अपने से संबंधित ग्रह की उर्जा आपकी उंगली के इस सम्पर्क के माध्यम से आपके शरीर में स्थानांतरित कर सके। इसलिए अपने रत्न से जड़ित अंगूठी लेने पहले यह जांच लें कि आपका रत्न इस अंगूठी में से हल्का सा नीचे की तरफ़ निकला हुआ हो। अंगूठी बन जाने के बाद सबसे पहले इसे अपने हाथ की इस रत्न के लिए निर्धारित उंगली में पहन कर देखें ताकि अंगूठी ढीली अथवा तंग होने की स्थिति में आप इसे उसी समय ठीक करवा सकें।

अंगूठी को प्राप्त कर लेने के पश्चात इसे धारण करने से 24 से 48 घंटे पहले किसी कटोरी में गंगाजल अथवा कच्ची लस्सी में डुबो कर रख दें। कच्चे दूध में आधा हिस्सा पानी मिलाने से आप कच्ची लस्सी बना सकते हैं किन्तु ध्यान रहे कि दूध कच्चा होना चाहिए अर्थात इस दूध को उबाला न गया हो। गंगाजल या कच्चे दूध वाली इस कटोरी को अपने घर के किसी स्वच्छ स्थान पर रखें। उदाहरण के लिए घर में पूजा के लिए बनाया गया स्थान इसे रखने के लिए उत्तम स्थान है। किन्तु घर में पूजा का स्थान न होने की स्थिति में आप इसे अपने अतिथि कक्ष अथवा रसोई घर में किसी उंचे तथा स्वच्छ स्थान पर रख सकते हैं। यहां पर यह बात ध्यान देने योग्य है कि इस कटोरी को अपने घर के किसी भी शयन कक्ष में बिल्कुल न रखें। रत्न धारण करने के इस चरण को रत्न के शुद्धिकरण का नाम दिया जाता है।

इसके पश्चात इस रत्न को धारण करने के दिन प्रात उठ कर स्नान करने के बाद इसे धारण करना चाहिए। वैसे तो प्रात:काल सूर्योदय से पूर्व का समय रत्न धारण करने के लिए श्रेष्ठ माना जाता है किन्तु आप इसे अपने नियमित स्नान करने के समय पर भी धारण कर सकते हैं। स्नान करने के बाद रत्न वाली कटोरी को अपने सामने रख कर किसी स्वच्छ स्थान पर बैठ जाएं तथा रत्न से संबंधित ग्रह के मूल मंत्र, बीज मंत्र अथवा वेद मंत्र का 108 बार जाप करें। इसके बाद अंगूठी को कटोरी में से निकालें तथा इसे अपनी उंगली में धारण कर लें। उदाहरण के लिए यदि आपको माणिक्य धारण करना है तो रविवार की सुबह स्नान के बाद इस रत्न को धारण करने से पहले आपको सूर्य के मूल मंत्र, बीज मंत्र अथवा वेद मंत्र का जाप करना है। रत्न धारण करने के लिए किसी ग्रह के मूल मंत्र का जाप माननीय होता है तथा आप इस ग्रह के मूल मंत्र का जाप करने के पश्चात रत्न को धारण कर सकते हैं। किन्तु अपनी मान्यता तथा समय की उपलब्धता को देखकर आप इस ग्रह के बीज मत्र या वेद मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। रत्न धारण करने के इस चरण को रत्न की प्राण-प्रतिष्ठा का नाम दिया जाता है। नवग्रहों में से प्रत्येक ग्रह से संबंधित मूल मंत्र, बीज मत्र तथा वेद मंत्र जानने के लिए नवग्रहों के मंत्र नामक लेख पढ़ें।

कृप्या ध्यान दें
कुछ ज्योतिषि किसी विशेष रत्न जैसे कि नीलम को रात के समय धारण करने की सलाह देते हैं किन्तु रत्नों को केवल दिन के समय ही धारण करना चाहिए। कई बार कोई रत्न धारण करने के कुछ समय के बाद ही आपके शरीर में कुछ अवांछित बदलाव लाना शुरू कर देता है तथा उस स्थिति में इसे उतारना पड़ता है। दिन के समय रत्न धारण करने से आप ऐसे बदलावों को महसूस करते ही इस रत्न को किसी भी प्रकार का कोई नुकसान पहुंचाने से पहले ही उतार सकते हैं किन्तु रात के समय रत्न धारण करने की स्थिति में अगर यह रत्न ऐसा कोई बदलाव लाता है तो सुप्त अवस्था में होने के कारण आप इसे उतार भी नहीं पाएंगे तथा कई बार आपके प्रात: उठने से पहले तक ही यह रत्न आपको कोई गंभीर शारीरिक नुकसान पहुंचा देता है। इसलिए रत्न केवल सुबह के समय ही धारण करने चाहिएं 

आध्यात्मिक जीवन की दृष्टि

आध्यात्मिकता का अर्थ जिम्मेदारी से भागना नहीं अपितु जिम्मेदारी लेने का नाम है.
आध्यात्मिक जीवन का अर्थ है अधिक जिम्मेदारियां लेना. यदि आप यह सोचते हैं कि अपने जीवनसाथी और बच्चों को संभालना ज्यादा कठिन है तो आपको और व्यक्ति दिये जाएंगे संभालने के लिये.
यदि आप 20 लोगों की, 2,000 लोगो की, 20,000 लोगों की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हैं तो आप आध्यात्मिकता के पथ पर हैं. आध्यात्मिकता का अर्थ जिम्मेदारी से भागना नहीं अपितु जिम्मेदारी लेने का नाम है.
आध्यात्मिकता का पथ जिम्मेदारी से भागना नहीं
आध्यात्मिकता का पथ कठिन श्रम से भागना नहीं है. बुद्धिमत्ता और कुशलता से कार्य करना आध्यात्मिक जीवन का भाग है. जब आप कठिन श्रम करते हैं तो करुणा के हकदार हो जाते हैं. मैं कहता हूं कि यदि आप कठिन श्रम करें और पूर्ण बुद्धिमता से करें तो आपको प्रोत्साहन मिलना चाहिए न कि करुणा. यदि कोई व्यक्ति किसी कार्य को करने में पांच घंटे लगाता है और दूसरा उसी कार्य को आधा घंटे में करता है तो उसे करुणा की आवश्यकता नहीं है.
शांति की पहचान
शांति आध्यात्मिक जीवन का एक और पहलू है. यह जानना कि शांति आपका स्वभाव है, आप किसी भी क्षण बैठ जाएं और उसे जान लें. आप अपने भीतर यह जान लें कि आप भीतर से शुद्ध और गहरे हैं. आपका भीतर ही आप हैं. यह अनुभव करना कि ‘मैं ही शांत हूं, मैं शांति में हूं, मैं शांति में ही चला जाऊंगा. शांति ही मेरा उद्भव है और मेरा गंतव्य भी.’ यह स्थिति आपको साधक बनाती है.
पवित्रता का बोध
आध्यात्मिक जीवन का एक और दृष्टिकोण है-पवित्रता का बोध. आप को जो भी मिला है और जीवन के हर पहलू के प्रति कृतज्ञता का बोध हो तो यह पवित्रता का बोध कराता है. पवित्रता में सजगता है. आपका मन भय, क्रोध और पवित्रता में सजग रहता है.

नैतिक जीवन और आत्म-निरीक्षण

आध्यात्मिक रूप से विकास करने के लिए नैतिक जीवन जीना एक मूलभूत आवश्यकता है। पुरातन काल से ही संत-महापुरुष नैतिक गुणों से भरपूर जीवन गुज़ारने को बहुत महत्त्व देते आए हैं। यदि हम प्रत्येक दिन के अंत में अपने विचारों, वचनों और कार्यों का निरीक्षण करें, तथा अहिंसा, सच्चाई, पवित्रता, नम्रता और निष्काम सेवा के क्षेत्रों में स्वयं द्वारा हुई ग़लतियों का अनुभव करें, तो हम अगले दिन अपनी ग़लतियाँ सुधारने और बेहतर व्यवहार करने के लिए प्रेरित होंगे। इन क्षेत्रों में सुधार लाने के लिए आत्म-निरीक्षण डायरी हमारे लिए एक मददगार उपाय साबित होता है।

निष्काम सेवा

निष्काम अथवा निःस्वार्थ सेवा तब संभव होती जब हम सच्चे हृदय से किसी की सहायता करना चाहें। इसमें हम अपने लिए किसी भी तरह का कोई पुरस्कार, या ख्याति, या अन्य कोई व्यक्तिगत लाभ नहीं चाहते। दूसरों की निःस्वार्थ भाव से मदद करने से हमारा हृदय व्यापक हो जाता है। निष्काम सेवा हम तभी कर सकते हैं जबकि हम सच्चे दिल से यह अनुभव करें कि हम सब प्रभु के एक ही परिवार के सदस्य हैं। हममें से हर कोई प्रभु द्वारा दिए गए कौशल, ज्ञान अथवा संसाधनों का उपयोग कर एक-दूसरे की मदद कर सकता है और इस विश्व को एक बेहतर स्थान बनाने में योगदान दे सकता है।

ध्यान-अभ्यासः व्यक्तिगत अनुभव का मार्ग

किसी भी सिद्धांत का प्रमाण उसके वास्तविक अनुभव में ही निहित है। जीवन और मृत्यु से संबंधित प्रश्नों के केवल बौद्धिक उत्तर हमारे लिए पर्याप्त नहीं हैं। परंतु जब हम स्वयं उन सभी बातों का व्यक्तिगत अनुभव प्राप्त करते हैं जो हमने धर्मग्रंथों में पढ़ी हैं या पुरातन काल से आए महापुरुषों द्वारा वर्णित की गई हैं, तो हमें पक्का भरोसा हो जाता है और हमारा विश्वास दृढ़ हो जाता है। प्रमाण पाने के लिए हमें पुस्तके पढ़ने और व्याख्यान सुनने से आगे जाने की आवश्यकता है। संत-महापुरुष हमें ध्यान-अभ्यास की विधि सिखाकर स्वयं उस सच्चाई को अनुभव करने का अवसर प्रदान करते हैं।

गृहस्थ जीवन व आध्यात्मिक जीवन की प्रगति साथ-साथ

वर्तमान समय में धर्म का पतन तथा गृहस्थाश्रम का धर्म पुराने समय में “भौतिक” तथा “आध्यात्मिक”-दो भिन्न विभाग नहीं थे। परमात्मा की प्राप्ति प्रत्येक का लक्ष्य था। गृहस्थ जीवन व आध्यात्मिक जीवन की प्रगति साथ-साथ होती थी। जन्म के तुरंत पश्चात, माता-पिता बच्चों के कानों में प्रभु के नाम का उच्चारण करते थे, इस प्रकार परमात्मा का नाम सुनते, बोलते बच्चे बडे होते थे।

तत्पश्चात उन्हें गुरुकुल भेज दिया जाता था, जहाँ ब्रह्मचारी व्रत का पालन तथा तपश्चर्या करते हुए वे गुरु के मार्गदर्शन में शास्त्रों का अध्ययन करते। परिणामतः बच्चे जगत के विषय में तथा इसमें रहते हुए विभिन्न परिस्थितियों का सामना करते हुए जीवन जीने की कला भी सीख जाते और विवेकी, प्रसन्निचत्त तथा दृढ-संकल्पवान होते थे। मृत्यु के भय से रहित, वे सत्य हेतु अपना जीवन बलिदान करने को तत्पर रहते थे। उनके शरीर बलवान, सुगठित, सिंह-शावक के समान प्रभावशाली होते थे और उम्र लम्बी!

फिर वे उसी प्रकार से पली-बढी लडकियों से विवाह कर धार्मिक, सदाचारी गृहस्थ जीवन का निर्वाह करते। वे दूसरों की निष्काम सेवा करते व भूखों को भरपेट भोजन करा कर उनके चरण पूजते। वंश-वृद्धि हेतु केवल एक संतान उत्पन्न करते थे। गर्भ-धारण के बाद माँ तप-पूर्ण जीवन व्यतीत करती थी जिसके फलस्वरूप उत्तम, बुद्धिमान संतान उत्पन्न होती थी जो जगत के लिए उपयोगी सिद्ध होती। गर्भावस्था में माता के विचारों की तरंगें बालक के चरित्र को प्रभावित करती हैं। गर्भावस्था के दौरान जो माँ परमात्म-विचार करती है, उसका बालक अवश्य ही भक्त होता है।

पुरुष का अपना ही अस्तित्व पत्नी के गर्भ से बालक रूप में प्रकट होता है अतः बालक के जन्मोपरांत पति अपनी पत्नी को माता-भाव से देखता है। बालक के वयस्क हो जाने व घर-बार सँभालने योग्य हो जाने पर, माता-पिता तप हेतु वन-गमन करते थे।
उस समय में लोगों को यह विचार कभी नहीं आता था कि दूसरों को कैसे लूटें। कोई सिनेमा आदि नहीं थे। सुबह और शाम, संध्या-समय लोग तेल के दिए जलाते और भगवान का नामोच्चारण करते, तत्पश्चात दिन भर में किये कर्मों को याद करते व गलतियों के लिए पश्चाताप करते थे, जिससे उन्हें शांति प्राप्त होती थी।

“ परम धर्म ” जीवन जीने की श्रेष्ठतम कला

 जब भी आप एक बार एकाग्रचित्त होकर “ परम धर्म ” का पाठ करेंगे तो सहज रूप से जीवन की एक बहुत सुन्दर छवि आपके मन में बन जाएगी |
            सामान्यतः लोग धर्म को जीवन का एक हिस्सा मानते हैं जिसे परमात्मा को प्रसन्न करने के लिए किया जाता हो या फिर ऐश्वर्यपूर्ण जीवन से दूर अत्यधिक सादगी वाला जीवन ही लोगों को धर्म लगता है | अच्छा खान - पान , पहनावा , ऐश्वर्य रखने वाला व्यक्ति जो अपनी इच्छाओं , पसंद - नापसंद आदि को भी महत्व देता हो उसको अगर हम संत या धार्मिक व्यक्ति कहें तो आपके लिए हजम करना काफी मुश्किल होगा | संत तो शायद पीले , सफ़ेद या सादे रंग के वस्त्र ही पहनते हैं | ज़मीन में आसन पर बैठकर ही खाना खाते हैं ( वो भी पत्तल में खाएं तो ज्यादा सूट करेगा ) , माथे पर बड़ा सा तिलक जरूरी है , दाढ़ी न बनाये तो जल्दी संत या बाबा जी के रूप में विख्यात हो जायेंगे | बड़े - बड़े सुन्दर , आकर्षक प्रवचन उनको संत से महंत का दर्जा दिलाते हैं | जो जितना कुशल कथावाचक वो उतना ही प्रख्यात |

           पर हमारा ऐसा मानना है कि ये नहीं है संत होने का तात्पर्य | तो फिर क्या है धर्म ? क्या है संत का मतलब ? क्यों है धर्म ही जीवन का मूल ?

           आरम्भ में ही हमने कहा था कि “ परम धर्म ” के पाठ से बहुत ही सुन्दर जीवन का चलचित्र मन में चलने लगता है | यही जीवन है धर्म का मूल स्वरुप | जिन लोंगो ने भी “ परम धर्म ” का पाठ सुना है , उनके धर्म के बारे में बने हुए तमाम भ्रम टूट गए | उन्हें खुशहाल जीवन जीने का बहुत ही आसान तरीका मिल गया |
         जीवन जीने के तरीकों पर ही लोंग सबसे ज्यादा उलझते व परेशान होते हैं | कुछ संस्कृति के नाम पर उछलते हैं तो कुछ बड़े - बड़े दर्शनवादियों के सुन्दर - सुन्दर वाक्यों को बोलकर अपना ज्ञान बघारते हैं | संस्कृति के नाम पर तमाम तरह कि बात करने वाले लोंग परंपरागत और रूढ़िवादी बातों पर जोर देते वक़्त शायद भूल जाते हैं कि इन्हीं परम्पराओं में हमें कितना कूड़ा - कचरा विरासत में मिला है | ऐसी - ऐसी मान्यताएं हैं जो किसी व्यक्ति का मन घोट दें | इसके ठीक विपरीत मन के सच के लिए किसी भी स्तर तक गिरने का रास्ते दिखाते हैं और लोंग उसे स्टेटस सिम्बल के रूप में अपनाते हैं |

           लोंगो कि तो सर्वाधिक फितरत है मन पर रिसर्च करने की | मन को किस बात से ज्यादा से ज्यादा सच मिलता है , ये ढूंढना उनका परमप्रिय कार्य है | अगर आपने आज़माया हो तो देखा होगा की बड़े से बड़ा सुख अगर मन को भरपूर मात्र में मिल जाए तो मन और अतृप्त और खालीपन महसूस करने लगता , इसलिए लोग भोग - विलास की अति के कारण अत्यधिक अतृप्त महसूस करते हैं और ऐसे में दर्शन की ओर खिंचते हैं | पर यहाँ उन्हें मिलता है तो सिर्फ धर्म और अध्यात्म के नाम पर हो रहा ढोंग |

          जीवन पर तमाम रिसर्च करने के बाद भी कोई सही रास्ता किसी के पास नहीं है | विचारों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है तो और क्या चाहिए दुष्टों को ? अपने - अपने दिमाग में जीवन के अलग - अलग पहलुओं पर रिसर्च करते हैं और अपने आधे - अधूरे बकवास विचार सामने परोस देते हैं | इतने सारे विचारों के बीच वो लोंग जो जीवन जीने का एक सरल व अच्छा मार्ग चाहते हैं , इतनी बुरी तरह उलझते हैं कि उनके जीवन की दुर्दशा आज चारों ओर दिख रही है |

           ऐसे में धरती पर लोंगो को खुशहाल जीवन की सबसे श्रेष्ठ दिशा देने के लिए “ परम धर्म ” अवतरित हो चुका है | “ परम धर्म ” मन से विचार कर लिखी गयी कोई किताब नहीं है बल्कि समाधि की अवस्था में लिपिबद्ध किया गया ‘ ग्रन्थ ’ है | इसलिए इसमें विचारों के जंजाल जैसी कोई चीज नहीं है | “ परम धर्म ” इतना सरल है कि अगर कोई दस साल का बच्चा भी सुने तो समझ लेगा |