कार्य पूर्व होने के उपाए

www.balajidarbar.com


शिव यंत्र की पूजा करे व आटे के हलवे का भोग लगायें।

शनिवार को पीपल की पूजा करे व दीप जलायें।

जब तक कार्य पूर्ण न हो काले वस्त्र अधिक पहनें।

प्रत्येक सोमवार को - श्री शिवसहस्त्रनामावली: 108 नामावली का जाप करे।

एक मुखी रूद्राक्ष धारण करें।                  

अष्टधातु के हनुमान जी की पूजा करें।




सफलता प्राप्ति के उपाए

संत श्री प्रवीन बालाजी महाराज

परीक्षा में पास होने के लिए श्री सरस्वती चालीसा का पाठ करे। इससे आपकी मनोकामना शीघ्र पूर्ण होगी। 

टेण्डर, शेयर, ऑफिस, लोन, या कोर्इ भी रुके हुए कार्यो मे सफलता प्राप्ति के लिए, श्री नवग्रह चालीसा का जाप करें व एक मुखी रूद्राक्ष धारण करें।

काले कुते को रोज शाम को दो लड्डू खिला देने से आपके सारे काम बन जायेगे।


घर की बुजुर्ग महिला के रोज पैर छू कर  आशिर्वाद प्राप्त करने से काम जल्दी बन जाते हैं।

एक नारियल लेकर शिव के मंदिर मे जाकर चढ़ायें व उसी नारियल का जल शिवलिंग पर चढ़ायें व उसी नारियल के प्रसाद का वितरण करने से आपके काम शीघ्र बन जायेंगे।


नया व्यापार शुरू करने के उपाय



नया व्यापार शुरु करने के इच्छुक व्यक्ति 6 मुखी रुद्राक्ष चांदी के साथ धारण करें।

नया व्यापार शुरु करने के इच्छुक व्यक्ति गणेश यंत्र को गंगा जल में ड़ालकर पूजा करें।
नया व्यापार शुरु करने के इच्छुक व्यक्ति श्री गणेश जी की 108 नामावली का जप करें।

नया व्यापार शुरू करने के इच्छुक व्यक्ति गुरुवार को श्री विष्णु भगवान का व्रत रखें व मीठा भोग चढ़ायें व उसका प्रसाद वितरण करें।

नया व्यापार शुरु करने के इच्छुक व्यक्ति पांच धातुओं की विभिन्न वस्तुऐं किसी को दान करें।

नया व्यापार शुरु करने के इच्छुक व्यक्ति काले घोड़े की नाल पहनें।

रोजगार प्राप्ति के साधरण उपाय


मंगलवार को किसी मंदिर मे जाकर हनुमान जी का श्रृंगार करें। मीठा भोग लगाने व हनुमान चालीसा पढ़ने से नौकरी प्राप्ति की मनोकामना शीघ्र पूरी होगी।

सोमवार को शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाने से नौकरी प्राप्ति की मनोकामना के पूर्ण होने का योग बनता है।

अपनी जन्मपत्री को अपने सम्पूर्ण प्रमाण पत्रो के साथ रखे। नौकरी के इन्टरव्यू मे जाते समय जन्मपत्री को प्रमाण पत्र के साथ लेकर जाने से नौकरी की प्राप्ति का शीघ्र योग बनता हैं। 

सुबह उठ कर सबसे पहले पित्रो की तस्वीर के सामने हाथ जोड़ने से नौकरी प्राप्ति की मनोकामना शीघ्र के शीघ्र योग बनता हैं। गुरुवार को किसी मंदिर में पीली वस्तुएं जैसे खाद्य पदार्थ, फल, कपड़े, इत्यादि का दान करें। सुबह सुबह नंगे पैर घास पर चलें । इससे आपकी नौकरी प्राप्ति का शीघ्र योग बनेगा।

6 मुखी रूद्राक्ष की 108 मनकों वाली माला धारण करें जिसमें हर मनके के बाद चांदी के टुकड़े पिरोये हों । काला कम्बल किसी गरीब को दान करने से आपकी मनोकामना पूरी होगी।

रोज हनुमान जी का पूजन करें व मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें। प्रत्येक शनिवार को शनिदेव को तेल दान करें। अपनी पहनी हुर्इ एक जोड़ी चप्पल किसी गरीब को एक बार दान करें।

सन्तान प्राप्ति के उपाय





चार वीरवार को नौ ग्राम जौं चलते जल में बहाए। वीरवार का व्रत भी रखना शुभ होगा। राधा कृष्णजी के मंदिर में चांदी की बांसुरी चढ़यो। लाल या भूरी

गाय को आटे का पेड़ा व पानी दे। नौमुखी रूद्राक्ष पहने, ऐसा करने से संतान प्राप्ति का योग शीघ्र बनेगा।

तुलसी माता, शीतला माता व गंगा माता की आरती व स्तुति करें। यदि स्वयं गंगा किनारे खडे़ होकर हाथ में जल लेकर इन मंत्रो का जप एक बार करके संतान प्राप्ति की मनोकामना करे तो आपकी मनोकामना अति शीघ्र पूरी होगी।
श्री गंगा जी की स्तुति
गांगं वारि मनोहारि मुरारिचरणच्युतम् । 
त्रिपुरारिशिरश्चारि पापहारि पुनातु माम् ।
।

।।तुलसी स्तुति मंत्र।।
देवी त्वं निर्मिता पुर्वमर्चितासि मुनीश्ररै:।
नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिपिये।। 

।।श्री शीतला स्तुति।।शीतले त्वं जगन्माता
शीतले त्वं जगन्माता शीतले त्वं जगत् पिता।
शीतले त्वं जगद्धात्री शीतलायै नमो नम:।।

संतान प्राप्ति की मनोकामना हेतु इनमें से कोई भी वृक्ष लगाने से संतान की प्राप्ति शीघ्र होती हैं। पीपल, नीम, बिल्व, नागेश्वर, गुड़हल, अश्टगंधा।
बुधवार के दिन सुबह जल्दी उठकर पति- पत्नी संयुक्त रूप से बाल गणेश की पूजा करें तथा अपने घर के मुख्य द्वार पर बाल गणपति की प्रतिमा लगाएं । आते व जाते इस प्रतिमा के समक्ष नमस्कार करें। प्रत्येक बुधवार को गणेशजी का पूजन करने से संतान प्राप्ति का योग बनता हैं। 
जब किसी गर्भवती महिला को गर्भ गिर जाने का या खराब हो जाने का खतरा लगे तो वे शहद व सवा पाव बकरी के दूध का तुलसी को भोग लगाए। 
माता वैष्णो देवी की आरती रोज करने व श्री दुर्गा कवच का जप करने के बाद किसी कन्या को भोजन कराने से संतान प्राप्ति की मनोकामना का योग शीघ्र बनता है। 
भगवान श्रीकृष्ण जी की 108 नामावली का जप करे व लड्डू गोपाल जी को मक्खन व दूध का भोग लगावे। इससे आपका संतान प्राप्ति का योग शीघ्र बनेगा।


उत्तराखंड तबाही


तबाही से देवभूमि के लोग अभी उबर भी नहीं पाए कि अब लगातार बारिश लोगों को डरा रही है। भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं साथ ही भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम की बेरुखी से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

उत्तरकाशी में उफनाती गंगा की ये लहरें लोगों में खौफ पैदा कर रही हैं। प्राकृतिक आपदा के गहरे जख्म अभी भरे भी नहीं कि एक बार फिर मां गंगा के रौद्र रूप से लोगों में दहशत है। प्रलय के बाद अब लगातार जारी भारी बारिश से देवभूमि की नदियां उफान पर हैं। मौसम की बेरुखी से पहाड़ों मे रह रहे लोगों में एक बार फिर दहशत फैल गई है। हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है वहीं खराब मौसम की वजह से बाढ़ पीड़ित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाना सरकार के लिए चुनौती बन गया है।

राज्य के सभी तेरह जिलो में बारिश कहर बरपा रही है। आपदा से राज्य के कई हिस्से अभी भी सड़क मार्ग से कटे हुए हैं और सरकार को रेस्क्यू का कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है। 

गंगा और भागीरथी नदियां एक बार फिर तांडव के लिए तैयार दिख रही हैं। उत्तरकाशी का पौराणिक मणिकर्णिका घाट बाढ़ की चपेट में आ गया है। घाट का मंदिर लहरों की चपेट में आ चुका है। सीढ़ियों में कई फिट तक पानी चढ़ गया है। प्रलय से देवभूमि का सर्वनाश करने के बाद भी गंगा का विकराल रूप शांत होता हीं दिख रहा है। नदी के किनारे बसे लोगों में दहशत का माहौल है। बारिश थमने का नाम नहीं ले रही। अगर यही हाल रहा तो गंगा घाट को तोड़कर उत्तरकाशी बाजार को अपने आगोश में ले लेगी। किसी की समझ मे नहीं आ रहा है कि आखिर प्रकृति के इस कहर से कैसे बचा जाए।

सम्पत्ति प्राप्ति उपाए


www.balajidarbar.com



गणपति स्तुति ओर गणेश चालीसा का जप करें व उनसे सम्पत्ति प्राप्ति की प्रार्थना करे। 

स्वास्तिक यंत्र की पूजा करे व लड्डू का प्रसाद चढ़ावें जिससे आपके जीवन मे गणेश जी का आशीर्वाद बना रहता है। इससे सम्पत्ति प्राप्ति का योग आपके लिए शीघ्र बनेगा। 

अपने घर मे शालीग्राम की स्थापना विधिवत करे तथा उनकी नित्य पूजा करे व तुलसी के पौधे पर रोज जल अर्पण करे।
।।सम्पत्ति प्राप्ति मंत्र।।
आयुर्देहि धंन देहि विद्यां देहि महेश्वरि।
समस्तमखिलां देहि देहि मे परमेश्वरि ।
अपने घर के आस पास के किसी मंदिर मे लाल झंडा ओम लिखा हुआ लगाये। इससे आपकी सम्पत्ति प्राप्ति का योग जल्दी बनेगा। 

ज्वाला देवी जी की पूजा करे हो सके तो उनके मंदिर मे जाकर सम्पत्ति प्राप्ति की मनोकामना करे। 

चिटियों को आटा डालें। सोमवार के दिन किसी बैल को हरी घास खिलाने से सम्पत्ति प्राप्ति होती है।