हनुमान इतने शक्तिशाली क्यूँ ?


www.balajidarbar.com

श्रीराम के परम भक्त हनुमान को बल, बुद्धि व विद्या का दाता कहा जाता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान श्रीराम की सहायता करने और दुष्टों का नाश करने के लिए ही भगवान शिव ने हनुमान के रूप में अवतार लिया था। हनुमानजी भगवान शिव के सबसे श्रेष्ठ अवतार माने जाते हैं। इस अवतार में शंकर ने एक वानर का रूप धरा था।

हनुमानजी बचपन से ही बहुत बलवान थे लेकिन एक बार उनके जीवन में ऐसी घटना घटी जिसके कारण वह परम शक्तिशाली हो गए और इसी शक्ति के बल पर उन्होंने राम-रावण युद्ध में निर्णायक भूमिका निभाई।

शिवमहापुराण के अनुसार देवताओं और दानवों को अमृत बांटते हुए विष्णुजी के मोहिनी रूप को देखकर लीलावश शिवजी ने कामातुर होकर अपना वीर्यपात कर दिया। सप्तऋषियों ने उस वीर्य को कुछ पत्तों में संग्रहित कर लिया। समय आने पर सप्तऋषियों ने भगवान शिव के वीर्य को वानरराज केसरी की पत्नी अंजनी के कान के माध्यम से गर्भ में स्थापित कर दिया, जिससे अत्यंत तेजस्वी एवं प्रबल पराक्रमी श्री हनुमानजी उत्पन्न हुए। 

वाल्मीकि रामायण के अनुसार बाल्यकाल में जब हनुमान सूर्यदेव को फल समझकर खाने को दौड़े तो घबराकर देवराज इंद्र ने हनुमानजी पर व्रज का वार किया था और वे निश्तेज हो गए थे तब वायु देव ने समस्त संसार की वायु का प्रवाह रोक दिया था। तब भगवान ब्रह्मा ने हनुमान को स्पर्श कर पुन: चैतन्य किया था। उस समय सभी देवताओं ने हनुमानजी को वरदान दिए थे। इन वरदानों से ही हनुमानजी परम शक्तिशाली बन गए।

भगवान सूर्य ने हनुमानजी को अपने तेज का सौवां भाग देते हुए कहा था कि जब इसमें शास्त्र अध्ययन करने की शक्ति आ जाएगी तब में ही इसे शास्त्रों का ज्ञान दूंगा, जिससे यह अच्छा वक्ता होगा और शास्त्रज्ञान में इसकी समानता करने वाला कोई नहीं होगा। धर्मराज यम ने हनुमानजी को वरदान दिया कि यह मेरे दण्ड से अवध्य और नीरोग होगा। कुबेर ने वरदान दिया कि इस बालक को युद्ध में कभी विषाद नहीं होगा तथा मेरी गदा संग्राम में भी इसका वध न कर सकेगी।

ब्रह्मा ने हनुमानजी को वरदान दिया कि यह बालक दीर्घायु, महात्मा और सभी प्रकार के ब्रह्दण्डों से अवध्य होगा। युद्ध में कोई भी इसे जीत नहीं पाएगा। यह इच्छा अनुसार रूप धारण कर सकेगा, इसकी गति इसकी इच्छा के अनुसार तीव्र या मंद हो जाएगी। भगवान शंकर ने यह वरदान दिया कि यह मेरे और मेरे शस्त्रों द्वारा भी अवध्य रहेगा। देवशिल्पी विश्वकर्मा ने वरदान दिया कि मेरे बनाए हुए जितने भी शस्त्र हैं, उनसे यह अवध्य रहेगा और चिंरजीवी होगा। 

देवराज इंद्र ने हनुमानजी को यह वरदान दिया था कि यह बालक आज से यह मेरे व्रज द्वारा भी अवध्य रहेगा। वरुण ने वरदान दिया कि दस लाख वर्ष की आयु हो जाने पर भी मेरे पाश और जल से इस बालक की मृत्यु नहीं होगी।

हनुमान सुग्रीव के मंत्री बन गए। हनुमान ने ही पत्नी की खोज में भटकते भगवान श्रीराम व सुग्रीव की मित्रता कराई। हनुमान सीता की खोज में समुद्र को पार कर लंका गए और वहां उन्होंने अद्भुत पराक्रम दिखाए। हनुमान ने राम-रावण युद्ध में भी अपना पराक्रम दिखाया और संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण के प्राण बचाए। अहिरावण को मारकर लक्ष्मण व राम को बंधन से मुक्त कराया।

वाल्मीकि रामायण के अनुसार जब हनुमानजी लंका में माता सीता की खोज करते-करते रावण के महल में गए तो वहां रावण की पत्न मंदोदरी को देखकर उन्हें माता सीता समझ बैठे और बहुत प्रसन्न हुए लेकिन बहुत सोच-विचार करने के बाद हनुमानजी इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि रावण के महल में इस प्रकार आभूषणों से सुसज्जित यह स्त्री माता सीता नहीं हो सकती।

लंका में बहुत ढुंढने के बाद भी जब माता सीता का पता नहीं चला तो हनुमानजी उन्हें मृत समझ बैठे लेकिन फिर उन्हें भगवान श्रीराम का स्मरण हुआ और उन्होंने पुन: पूरी शक्ति से सीताजी की खोज प्रारंभ की और अशोक वाटिका में सीताजी को खोज निकाला।

इस प्रकार हनुमान अवतार लेकर भगवान शिव ने अपने परम भक्त श्रीराम की सहायता की। 

रक्षा बंधन आज ये करें

www.balajidarbar.com
श्रावण मास की पूर्णिमा है। इस दिन राखी का त्योहार भी मनाया जाता है। तंत्र शास्त्र के अनुसार पूर्णिमा के दिन धन प्राप्ति के लिए बहुत ही असरकारी होते हैं और पूर्णिमा तो और खास होती है।

  • दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं
  • घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक लगाएं। बत्ती में रुई के स्थान पर लाल रंग के धागे का उपयोग करें।
  • पीले कपड़े में पांच लक्ष्मी कौड़ी और थोड़ी सी केसर चांदी के सिक्के के साथ बांधकर धन स्थान पर रखें।
  • 3 कुंवारी कन्याओं को घर बुलाकर खीर खिलाएं तथा पीला वस्त्र व दक्षिणा देकर विदा करें। 
  • गरीबों को यथा संभव केले का दान करें। पीले फल का दान भी कर सकते हैं।
  • पूर्णिमा को दान करने का विशेष महत्व है इसलिए जितना हो सके गरीबों को दान करें।
  • गाय के दूध के अभिषेक करें और अभिषेक का जल पूरे घर में छिंटक दें व श्रीयंत्र को कमलगट्टे के साथ धन स्थान पर रख दें। 

प्राचीन उपाय शिवमहापुराण में !

 शिव का अभिषेक
www.balajidarbar.com

ग्रंथों के अनुसार भगवान शिव बहुत भोले हैं, यदि कोई भक्त सच्ची श्रृद्धा से उन्हें सिर्फ एक लोटा पानी भी अर्पित करे तो भी वे प्रसन्न हो जाते हैं। इसीलिए उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है। सावन में शिव भक्त भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए उपाय करते हैं। शिवमहापुराण में लिखा है कि इन्हें बड़ी ही आसानी से किया जा सकता है। भगवान शिव आप पर प्रसन्न हो जाएंगे और आपकी हर मनोकामना पूरी करेंगे।
 उपाय
  • सुगंधित तेल से शिव का अभिषेक करने पर समृद्धि में वृद्धि होती है।
  • भगवान शिव पर गन्ना के रस की धारा चढ़ाई जाए तो सभी आनन्दों की प्राप्ति होती है।
  • शिव को गंगाजल चढ़ाने से भोग व मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है।
  • शहद की धारा शिव पर चढ़ाने से टीबी रोग दूर हो जाता है।
  • लाल व सफेद आंकड़े के फूल से शिव का पूजन करने पर भोग व मोक्ष की प्राप्ति होती है। 
  • ज्वर से पीडि़त होने पर भगवान शिव को जलधारा चढ़ाने से शीघ्रताशीघ्र लाभ मिलता है।
  • सुख व संतान की वृद्धि के लिए भी जलधारा द्वारा शिव की पूजा उत्तम बताई गई है। 
  • नपुंसक व्यक्ति अगर घी से शिव की पूजा करे, ब्राह्मणों को भोजन कराए तथा सोमवार का व्रत। 
  • तेज दिमाग के लिए शक्कर मिश्रित दूध भगवान शिव को चढ़ाएं।
  • चमेली के फूल से पूजन करने पर वाहन सुख मिलता है।
  • अलसी के फूलों से शिव का पूजन करने से मनुष्य भगवान विष्णु को प्रिय होता है। 
  • शमी पत्रों से पूजन करने पर मोक्ष प्राप्त होता है।
  • धतूरे के पुष्प के पूजन करने पर भगवान शंकर सुयोग्य पुत्र प्रदान करते हैं।
  • बेला के फूल से पूजन करने पर शुभ लक्षणों से युक्त पत्नी मिलती है।
  • जूही के फूल से शिव का पूजन करें तो घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती।
  • दुर्वा से पूजन करने पर आयु बढ़ती है। 
  • कनेर के फूलों से शिव पूजन करने से नवीन वस्त्रों की प्राप्ति होती है।
  • हरसिंगार के पुष्पों से पूजन करने पर सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है।
  • भगवान शिव को चावल चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है।
  • तिल चढ़ाने से पापों का नाश हो जाता है।
  • जौ अर्पित करने से सुख में वृद्धि होती है। गेंहू चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है। 

रक्षाबन्धन कब है ?

www.balajidarbar.com
हिन्दू पंचाग के अनुसार श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन (भद्राकाल रहित समय में) रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाता है इस वर्ष 2013 में रक्षा बंधन का त्यौहार 20 और 21 अगस्त को मनाया जाएगा

हिन्दू पंचाग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 20 अगस्त, 2013 को सुबह 10:22 से प्रारंभ हो जाएगी। लेकिन इस दिन सुबह 10:22 मिनट से लेकर रात्रि 20:49 तक भद्राकाल रहेगा मान्यता है कि भद्राकाल के समय राखी बांधना अशुभ होता है इसलिए रक्षाबंधन का त्यौहार 20 अगस्त को 8:49 से शुरु होकर 21 अगस्त को सुबह 11 बजे तक चलेगा भी मनाया जाएगा 21 अगस्त को सुबह 7:15 मिनट के बाद का समय राखी बांधने के लिए अति शुभ है।   

हिन्दू पंचाग के अनुसार   

हनुमानजी चमका देंगे भाग्य

 चमका देंगे भाग्य
www.balajidarbar.com

20 अगस्त सावन का अंतिम मंगलवार है। इस महीने में जहां भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है वहीं शिव के रुद्र अवतार पवनपुत्र श्रीहनुमान को प्रसन्न करने के लिए इस महीने में आने वाले मंगलवार को विशेष उपाय किए जाते हैं। सावन के मंगलवार के दिन हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय किए जाएं तो आपकी किस्मत बदल सकती है।

ये उपाय आपकी हर मनोकामना पूरी कर सकते हैं। 
शाम को किसी हनुमान मंदिर में जाएं और एक सरसौं के तेल का और एक शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इसके बाद वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमानजी की कृपा पाने का ये एक अचूक उपाय है।

सुबह स्नान आदि करने के बाद पीपल के पेड़ के नीचे सरसौं के तेल का दिया जलाएं। इसके बाद पूर्व दिशा की ओर मुख करके तुलसी की माला से राम नाम का जप करें। कम से कम 11 माला जप अवश्य करें।

आप शनि दोष से पीडि़त हैं तो आज काली उड़द व कोयले की एक पोटली बनाएं। इसमें एक रुपए का सिक्का रखें। इसके बाद इस पोटली को अपने ऊपर से उसार कर किसी नदी में प्रवाहित कर दें और फिर हनुमान मंदिर में जाकर राम नाम का जप करें इससे शनि दोष का प्रभाव कम हो जाएगा।

किसी हनुमानजी के मंदिर जाएं और राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। इसके बाद हनुमानजी को गुड और चने का भोग लगाएं। जीवन में समस्या है तो उसका निवारण करने के लिए प्रार्थना करें।

आज के दिन तांत्रिक हनुमान यंत्र की स्थापना अपने पूजन स्थान पर करें। प्रतिदिन इस यंत्र की पूजा विधि-विधान से करें तो शीघ्र ही इसका शुभ फल प्राप्त होने लगता है।

सुबह स्नान करने के बाद बड़ के पेड़ का एक पत्ता तोड़ें और इसे पानी से धो लें। पत्ते को कुछ देर हनुमानजी के सामने रखें और इसके बाद इस पर केसर से श्रीराम लिखें। पत्ते को अपने पर्स में रख लें। साल भर आपका पर्स पैसों से भरा रहेगा।

हनुमानजी के मंदिर में जाएं और उन्हें सिंदूर व चमेली का तेल अर्पित करें और अपनी मनोकामना कहें। इससे हनुमानजी प्रसन्न होते हैं और भक्त की हर मनोकामना पूरी कर देते हैं।

शाम के समय हनुमानजी को केवड़े का इत्र व गुलाब की माला चढ़ाएं। इस उपाय से हर मनोकामना पूरी हो जाती है।

रक्षाबंधन की पौराणिक कहानी!

www.balajidarbar.com

रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। भगवान विष्णु ने वामन अवतार धारण कर बलि राजा के अभिमान को इसी दिन चकानाचूर किया था। इसलिए यह त्योहार 'बलेव' नाम से भी प्रसिद्ध है। इस दिन लोग नदी या समुद्र के तट पर जाकर अपने जनेऊ बदलते हैं और समुद्र की पूजा करते हैं।


रक्षाबंधन के संबंध में एक अन्य पौराणिक कथा भी प्रसिद्ध है। देवों और दानवों के युद्ध में जब देवता हारने लगे, तब वे देवराज इंद्र के पास गए। देवताओं को भयभीत देखकर इंद्राणी ने उनके हाथों में रक्षासूत्र बाँध दिया। इससे देवताओं का आत्मविश्वास बढ़ा और उन्होंने दानवों पर विजय प्राप्त की। तभी से राखी बाँधने की प्रथा शुरू हुई। दूसरी मान्यता के अनुसार ऋषि-मुनियों के उपदेश की पूर्णाहुति इसी दिन होती थी। वे राजाओं के हाथों में रक्षासूत्र बाँधते थे। इसलिए आज भी इस दिन ब्राह्मण अपने यजमानों को राखी बाँधते हैं।


बहना ने भाई की कलाई से प्यार बाँधा है, प्यार के दो तार से संसार बाँधा है...’ भले ही ये गाना बहुत पुराना न हो पर भाई की कलाई पर राखी बाँधने का सिलसिला बेहद प्राचीन है। रक्षाबंधन का इतिहास सिंधु घाटी की सभ्यता से जुड़ा हुआ है। वह भी तब जब आर्य समाज में सभ्यता की रचना की शुरुआत मात्र हुई थी।


रक्षाबंधन पर्व पर जहाँ बहनों को भाइयों की कलाई में रक्षा का धागा बाँधने का बेसब्री से इंतजार है, वहीं दूर-दराज बसे भाइयों को भी इस बात का इंतजार है कि उनकी बहना उन्हें राखी भेजे। उन भाइयों को निराश होने की जरूरत नहीं है, जिनकी अपनी सगी बहन नहीं है, क्योंकि मुँहबोली बहनों से राखी बंधवाने की परंपरा भी काफी पुरानी है।


असल में रक्षाबंधन की परंपरा ही उन बहनों ने डाली थी जो सगी नहीं थीं। भले ही उन बहनों ने अपने संरक्षण के लिए ही इस पर्व की शुरुआत क्यों न की हो लेकिन उसी बदौलत आज भी इस त्योहार की मान्यता बरकरार है। इतिहास के पन्नों को देखें तो इस त्योहार की शुरुआत की उत्पत्ति लगभग 6 हजार साल पहले बताई गई है। इसके कई साक्ष्य भी इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं।

 

भगवान श्रीकृष्ण और दौपदी

इतिहास में भाई-बहन के रिश्ते को सार्थक करता है भगवान श्री कृष्ण और द्रौपदी का रिश्ता। कृष्ण भगवान ने दुष्ट राजा शिशुपाल को मारा था। युद्ध के दौरान कृष्ण के बाएँ हाथ की अँगुली से खून बह रहा था। इसे देखकर द्रोपदी बेहद दुखी हुईं और उन्होंने अपनी साड़ी का टुकड़ा चीरकर कृष्ण की अँगुली में बाँधा जिससे उनका खून बहना बंद हो गया। तभी से कृष्ण ने द्रोपदी को अपनी बहन स्वीकार कर लिया था। वर्षों बाद जब पांडव द्रोपदी को जुए में हार गए थे और भरी सभा में उनका चीरहरण हो रहा था तब कृष्ण ने द्रोपदी की लाज बचाई थी।

 

देवराज इन्द्र और शची की कथा

रक्षा बंधन की एक कथा के अनुसार, एक समय, देवताओं का राजा इन्द्र, अपने शत्रु वृत्रासुर से हार गया. तब वह देवों के गुरु बृहस्पतिजी के पास गया. तब देवगुरु बृहस्पतिजी की सलाह से विजय प्राप्ति के लिये इन्द्र की पत्नी देवी शची ने इन्द्र को राखी बाँधी. और तब इन्द्र वज्र के निर्माण के लिये ऋषि दधिची की अस्थियां लेने के लिये गए. इन्द्र ने उनसे उनकी अस्थियां प्राप्त करके वज्र नामक शस्त्र बनाया. फिर वृत्रासुर पर आक्रमण करके उसे हराया और अपना स्वर्ग का राज्य पुनः प्राप्त किया. इस प्रकार रक्षा बंधन का महत्व बताया गया है.

 

संतोषी माता और भगवान गणेश

माता संतोषी के अवतार की कथा में यह कहा जाता है कि एक समय की बात है. राखी के त्यौंहार पर भगवान गणेश की बहिन ने भगवान गणेश को राखी बाँधी. परंतु भगवान गणेश के दोनों पुत्रों शुभ और लाभ को कोई राखी बाँधने वाला नहीं था क्योंकि उनकी कोई बहिन नहीं थी. इस बात से शुभ और लाभ बहुत मायूस हुए. तब दोनों ने भगवान गणेश और माता रिद्धि व सिद्धि से एक बहिन के लिए बहुत प्रार्थना की. भगवान गणेश ने दोनों पुत्रों शुभ और लाभ की प्रार्थना स्वीकार की और तब माता रिद्धि-सिद्धि द्वारा दैवीय ज्योति से संतोषी माता का अवतार हुआ. तब संतोषी माता ने शुभ और लाभ को राखी बाँधी.

 

राजा बलि और माता लक्ष्मी

एक पौराणिक कथा के अनुसार ऐसा माना जाता है कि दैत्यों का राजा बलि भगवान विष्णु का अनन्य भक्त था. भगवान विष्णु इस राजा बलि से इतने प्रसन्न थे कि एक बार वे वैकुण्ठ धाम छोड़ कर राजा बलि के साम्राज्य की रक्षा के कार्य में लग गए. माता लक्ष्मी वैकुण्ठ धाम में अकेली रह गईं.


जब भगवान विष्णु बहुत समय तक वापिस वैकुण्ठ धाम को नहीं लौटे, तब माता लक्ष्मी ने एक साधारण स्त्री का रूप धारण किया और राजा बलि के यहाँ पहुँच गयीं.  वहाँ माता लक्ष्मी ने अपने आपको एक निराश्रित महिला बताया जो अपने पति से बिछुड़ गयी है और पति के मिलने तक राजा बलि की शरण में रहना चाहती है. इस प्रकार माता लक्ष्मी ने बलि के यहाँ आश्रय पा लिया.


तत्पश्चात् सावन मास की पूर्णमासी को माता लक्ष्मी ने राजा बलि की कलाई पर रक्षा सूत्र बाँधा और राजा बलि से अपनी रक्षा का वचन लिया. तब बलि ने माता लक्ष्मी से सब सच जानना चाहा तो माता लक्ष्मी ने सब बात राजा बलि को सच सच बतला दी.


राजा बलि ने माता लक्ष्मी की सब बात सुन कर उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट किया और भगवान विष्णु से माता लक्ष्मी के साथ वैकुण्ठ धाम लौटने की प्रार्थना की.

ऐसा कहा जाता है कि तब ही से रक्षा बंधन के दिन राखी बंधवाने के लिए बहिन को भाई द्वारा अपने घर आमंत्रित करने की प्रथा चल पड़ी.

 

राजा हुमायूँ और रानी कर्णवती

राखी से सम्बंधित राजस्थान अंचल की यह बहुत ही मार्मिक और प्रसिद्ध कहानी है. ऐसा कहा जाता है कि जब बहादुर शाह ने राजस्थान के चित्तौड़ प्रांत पर आक्रमण किया तो विधवा रानी कर्णवती ने पाया कि वह स्वयं को तथा अपने राज्य को बहादुर शाह से बचा पाने में सक्षम नहीं है. तब रानी कर्णवती ने हुमायूँ को राखी भेजी और अपनी रक्षा की प्रार्थना की. हुमायूँ ने कर्णवती की राखी को पूरा सम्मान दिया और प्रण किया कि वह राखी की लाज अवश्य रखेगा.


अपने प्रण को निभाने के लिए हुमायूँ एक विशाल सेना साथ ले कर तुरंत चित्तौड़ के लिए निकल पड़ा. परंतु जब तक हुमायूँ चित्तौड़ पहुंचा तब तक बहुत देर हो चुकी थी. बहादुर शाह चित्तौड़ पर कब्ज़ा कर चुका था.  ८ मार्च १५३५ का वह दिन राजस्थान के इतिहास में हमेशा एक घाव के रूप में रिसता है कि उस दिन रानी कर्णवती ने बहुत सी महिलाओं सहित जौहर किया. तब राखी की लाज रखते हुए हुमायूँ ने बहादुर शाह से युद्ध किया और विजय प्राप्त की. हुमायूं ने चित्तौड़ का राज रानी कर्णवती के पुत्र विक्रमजीत सिंह को सौंप दिया.


रानी कर्णवती और हुमायूं की इस राखी की पवित्रता को राजस्थान की मिट्टी कभी नहीं भुला सकेगी, क्योंकि रानी कर्णवती और हुमायूँ के इस पवित्र रिश्ते और राखी के महत्व को राजस्थानी भाषा के अनेक कथाकारों और कवियों ने अपनी वाणी दे कर हमेशा हमेशा के लिए अमर कर दिया.


अलेक्जेंडर और पुरू 

अलेक्जेंडर व पुरू के बीच भी रक्षा सूत्र का बहुत पुराना नाता था। हमेशा विजयी रहने वाला अलेक्जेंडर भारतीय राजा पुरू की प्रखरता से काफी विचलित हुआ। इससे अलेक्जेंडर की पत्नी काफी तनाव में आ गईं थीं। उसने रक्षाबंधन के त्योहार के बारे में सुना था। सो, उन्होंने भारतीय राजा पुरू को राखी भेजी। तब जाकर युद्ध की स्थिति समाप्त हुई थी। क्योंकि भारतीय राजा पुरू ने अलेक्जेंडर की पत्नी को बहन मान लिया था।




रक्षा का बंधन:- भाई के लिए किस रंग की राखी

www.balajidarbar.com

रक्षा बंधन का त्योहार 20 अगस्त, को है। बाजार में अभी से इस पर्व की रौनक देखी जा सकती है। भाई अपनी बहनों के लिए तोहफे ले रहे हैं वहीं बहनें अपने भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए सुंदर राखियां पसंद कर रही हैं।

रक्षा बंधन पर ध्यान रखें
भाई-बहन के रिश्ते को और भी बेहतर बनाया जा सकता है। रक्षा सूत्र बांधने से पूर्व अपने इष्ट देव का स्मरण अवश्य करें।
कच्चा धागा बहन अपने भाई की कलाई पर बांधती है और यही कच्चा धागा जीवनभर के संबंध को पक्का कर देता है। बहन जन्मतिथि के अनुसार राखी का चयन करें और भाई के लिए सौभाग्य लाता है।
हमारे देश में पर्वों के वर्ण भी तय किए गए हैं। वर्ण व्यवस्था के संदर्भ में न होकर त्योहारों की प्रकृति से जुड़ा है। रक्षाबंधन के संदर्भ में इसका संकेत यह है कि इसी दिन ब्राह्मण अपने जनेऊ बदलते हैं और तीर्थ स्थानों पर जाकर श्रावणी कर्मकांड करते हैं। इस तरह रक्षाबंधन का त्योहार वेद की आराधना, वैदिक कर्मकांड से भी जुड़ा हुआ है। श्रावण में वर्षा से चारों ओर हरियाली, प्रकृति सौंदर्य के चरम पर होती है। रक्षाबंधन का महापर्व ज्ञान, परंपरा, प्रकृति और प्रेम का पर्व बनकर अपने संदेशों से समाज में प्रसार करता है।

यदि राखी के रंग का चयन जन्मतिथि के अनुसार किया जाए तो जातक के जीवन में अधिक खुशी और श्रेष्ठता लाती है। रक्षाबंधन की पौराणिक मान्यता भी है। पहला रक्षा सूत्र इंद्राणी ने अपने पति इंद्र को बांधा था। तभी से रक्षासूत्र के माध्यम से मंगल की कामना का पर्व प्रारंभ हुआ। आगे चलकर भाई-बहनों के रिश्ते के संदर्भ में प्रचलित हो गया।