कौन- कौन से पुराण?

 पुराण
www.balajidarbar.com
सृष्टि के रचनाकर्ता ब्रह्मा ने सर्वप्रथम स्वयं जिस प्राचीनतम धर्मग्रंथ की रचना की, उसे पुराण के नाम से जाना जाता है। इस धर्मग्रंथ में लगभग एक अरब श्लोक हैं। धर्मग्रंथ पुराण, देवलोक में आज भी मौजूद है। मानवता के हितार्थ महान संत कृष्णद्वैपायन वेदव्यास ने एक अरब श्लोकों वाले इस बृहत् पुराण को केवल चार लाख श्लोकों में सम्पादित किया। इसके बाद उन्होंने एक बार फिर इस पुराण को अठारह खण्डों में विभक्त किया, जिन्हें अठारह पुराणों के रूप में जाना जाता है। ये पुराण इस प्रकार हैं :
ब्रह्म पुराण                    पद्म पुराण                    विष्णु पुराण
शिव पुराण                   भागवत पुराण             भविष्य पुराण
नारद पुराण                 मार्कण्डेय पुराण           अग्नि पुराण
ब्रह्मवैवर्त पुराण            लिंग पुराण                  वराह पुराण
स्कंद पुराण                वामन पुराण                 कूर्म पुराण
मत्स्य पुराण              गरुड़ पुराण                  ब्रह्माण्ड पुराण


पुराण शब्द का शाब्दिक अर्थ है पुराना, लेकिन प्राचीनतम होने के बाद भी पुराण और उनकी शिक्षाएँ पुरानी नहीं हुई हैं, बल्कि आज के सन्दर्भ में उनका महत्त्व और बढ़ गया है। ये पुराण श्वांस के रूप में मनुष्य की जीवन-धड़कन बन गए हैं। ये शाश्वत हैं, सत्य हैं और धर्म हैं। जीवन इन्हीं पुराणों पर आधारित है।
प्राचीनतम धर्मग्रंथ होने के साथ-साथ ज्ञान, विवेक, बुद्धि और दिव्य 

प्रकाश का खज़ाना हैं। प्राचीनतम् धर्म, चिंतन, इतिहास, समाज शास्त्र, राजनीति और अन्य अनेक विषयों का विस्तृत विवेचन पढ़ने को मिलता है। इनमें ब्रह्माण्ड की रचना, क्रमिक विनाश और पुनर्रचना, अनेक युगों, सूर्य वंश और चन्द्र वंश का इतिहास और वंशावली का विशद वर्णन मिलता है।

पुराण के साथ बदलते जीवन की विभिन्न अवस्थाओं व पक्षों का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये ऐसे स्तंभ हैं जो वैदिक सभ्यता और सनातन धर्म को प्रदीप्त करते हैं। ये हमारी जीवनशैली और विचारधारा पर भी विशेष प्रभाव डालते हैं। किसी रचनाकार ने अठारह पुराणों के सार को एक ही श्लोक में व्यक्त कर दिया गया है:

परोपकाराय पुण्याय पापाय पर पीड़नम्। अष्टादश पुराणानि व्यासस्य वचन।।

अर्थात्, व्यास मुनि ने अठारह पुराणों में दो ही बातें मुख्यत: कही हैं, परोपकार करना संसार का सबसे बड़ा पुण्य है और किसी को पीड़ा पहुँचाना सबसे बड़ा पाप है। जहाँ तक शिव पुराण का संबंध है, इसमें भगवान् शिव के भव्यतम व्यक्तित्व का गुणगान किया गया है।

शिव- जो स्वयंभू हैं, शाश्वत हैं, सर्वोच्च सत्ता है, विश्व चेतना हैं और ब्रह्माण्डीय अस्तित्व के आधार हैं। सभी पुराणों में शिव पुराण को सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण होने का दर्जा प्राप्त है। इसमें भगवान् शिव के विविध रूपों, अवतारों, ज्योतिर्लिंगों, भक्तों और भक्ति का वर्णन किया गया है।

पार्वती जी के तप


www.balajidarbar.com
शिवपुराण में कथा है कि ब्रह्माजी के आदेशानुसार भगवान शंकर को वरण करने के लिए पार्वती ने कठोर तप किया था। ब्रह्मा के आदेशोपरांत महर्षि नारद ने पार्वती को पंचाक्षर मंत्र 'शिवाय नमः' की दीक्षा दी। दीक्षा लेकर पार्वती सखियों के साथ तपोवन में जाकर कठोर तपस्या करने लगीं। 

माता-पिता की आज्ञा लेकर पार्वती ने सर्वप्रथम राजसी वस्त्रों का अलंकारों का परित्याग किया। उनके स्थान पर मूंज की मेखला धारण कर वल्कल वस्त्र पहन लिया। हार को गले से निकालकर मृग चर्म धारण किया और गंगावतरण नामक पावन क्षेत्र में सुंदर वेदी बनाकर वे तपस्या में बैठ गईं।
मन और इन्द्रियों का निग्रहकर पार्वतीजी ग्रीष्मकाल में अपने चारों ओर अग्नि जलाकर बीच में बैठ गईं तथा ऊपर से सूर्य के प्रचंड ताप को सहन करती हुई तन को तपाती रहीं। वर्षाकाल में वे खुले आकाश के नीचे शिलाखंड पर बैठकर दिन-रात जलधारा से शरीर को सींचती रहीं।
भयंकर शीत-ऋतु में जल के मध्य रात-दिन बैठकर उन्होंने कठोर तप किया। पार्वती ने पंचाक्षर मंत्र का जप करते हुए सकल मनोरथ पूर्ण करनेवाले भगवान सदाशिव के ध्यान में मन को लगाया।
तुलसीदास ने श्रीरामचरितमानस में पार्वती के तप का वर्णन में कहा है। सयानी पार्वती को देखकर माता मैना और पिता हिमालय को पुत्री के विवाह की चिंता हुई। इतने में नारद वहां आ गए। नारद जी को घर में आया देखकर राजा-रानी ने कन्या के भविष्य के विषय में पूछा- राजा हिमालय ने प्रश्न में बेटी के अवगुण पहले पूछे थे किंतु नारदजी ने पहले पार्वती के गुणों का कथन किया। नारदजी चतुर वक्ता हैं। अतः माता-पिता से पार्वती के दिव्य गुणों की चर्चा करते हैं। सद्गुणों की एक लंबी सूची नारदजी ने प्रस्तुत की किंतु जब पार्वती के पिता ने पूछा कि महाराज! कुछ दोष हों तो वे भी बतला दें। पुनः नारदजी ने कहा कि पार्वती पुत्री तो सर्वगुण संपन्न हैं, किंतु इसका पति जटाजुटधारी, दिगम्बर तथा अमंगल वेश वाला होगा।
नारदजी की बात सुनकर माता-पिता तो उदास हो गए किंतु पार्वती को आंतरिक प्रसन्नता हुई-  नारदजी ने पार्वती के माता-पिता को समझाया कि जिन दोषों का वर्णन मैंने किया वे सभी शंकर जी में हैं और पार्वती का विवाह यदि भगवान शंकर से हो गया तो ये दोष भी गुण में परिणत हो जाएंगे-
अंत में नारदजी ने यहां तक कह दिया कि शिव को छोड़कर संसार में पार्वती के लिए दूसरा वर है ही नहीं किंतु आशुतोष होने पर भी शंकर जी दुराराध्य हैं। यानी शिव जी कठोर उपासना से प्रसन्न होते हैं। उनको प्राप्त करने का एक ही उपाय है कि पार्वती वन में जाकर कठोर तप करें। नारदजी की प्रेरणा से माता-पिता की आज्ञा लेकर पार्वतीजी हिमालय के गन वन में तपस्या करने चली जाती हैं।
पार्वती जी के तप में हठ से अधिक शिवपद में आंतरिक अनुराग है। अतः शिवजी के चरणों का ध्यान करते हुए उन्होंने संपूर्ण भोगों तथा सुख के साधनों का परित्याग कर दिया। भगवान शंकर के चरणकमलों में नित्य नूतन अनुराग होने के कारण शरीर का भान मिट गया और तन-मन तपस्या में लीन हो गया।
पार्वती जी के तप में हठ से अधिक शिवपद में आंतरिक अनुराग है। अतः शिवजी के चरणों का ध्यान करते हुए उन्होंने संपूर्ण भोगों तथा सुख के साधनों का परित्याग कर दिया। भगवान शंकर के चरणकमलों में नित्य नूतन अनुराग होने के कारण शरीर का भान मिट गया और तन-मन तपस्या में लीन हो गया।
एक हजार वर्ष तक मूल और फल का सौ वर्ष केवल शाक का आहार किया। कुछ दिन तक पानी का हवा का आहार किया, कुछ दिन इन्हें भी त्यागकर कठिन उपवास किया। पुनः वृक्ष से गिरी हुई बेल की सूखी पत्तियां खाकर तीन हजार वर्ष व्यतीत किया। जब पार्वती ने सूखी पत्तियां लेना बंद कर दिया तो उनका नाम अपर्णा पड़ गया। पार्वती को कठोर तपस्या की देखकर आकाशवाणी हुई कि हे देवि! तुम्हारे मनोरथ पूर्ण हो गए। अब तुम हठ छोड़कर घर जाओ, भगवान शंकर से शीघ्र मिलन होगा।

तपस्वियों की व्रतियों की अग्रिम पंक्ति में पार्वती प्रथम स्थान पर सुपूजित हैं। उनका तपोव्रत पतिव्रत्य का आदर्श है।

सिर व पेट की परेशानियां

www.balajidarbar.com
धर्म ही नहीं विज्ञान भी यह मानता है कि चन्द्र का प्रभाव पूरे जगत पर होता है। चन्द्र को खासतौर पर जलतत्व और मन का कारक माना गया है। मन की अच्छी या बुरी स्थिति ही ज़िंदगी में सफलता और असफलता नियत करती है। 

मन कमजोर होने पर अशांति, बैचेनी, क्रोध, कलह से बुरे विचार पैदा होते हैं। कि तन, मन और दिमाग से जुड़ी कई समस्याओं से मुक्ति के लिए चन्द्र उपासना भी श्रेष्ठ उपाय माना गया है। पेट व दिमाग से जुड़ी परेशानियों से निजात पाने का एक उपाय।

शिव भक्ति के सारे दिन सोम यानी चन्द्र दोष शांति के लिए बहुत है।  मन ही नहीं तन की सेहत और खूबसूरती भी चन्द्र के शुभ और अशुभ होने पर निर्भर है। चन्द्र दोष कई रोगों का भी कारण बन सकता हैं, जिसका संबंध शरीर के महत्वपूर्ण अंगो से है।

अंग है - पेट, नेत्र और प्रजनन अंग। किंतु चंद्र के अनुकूल होने पर व्यक्ति खूबसूरत आंखों वाला, पेट रोग से मुक्त होता है। संतान बाधा भी दूर होती है। 


आप भी ऊपर बताई मानसिक या शारीरिक समस्याओं से दु:खी हैं तो शिव भक्ति के दिन, सोमवार व प्रदोष के दिन चंद्र पूजा व यथाशक्ति सोम गायत्री का उपाय करें।

चंद्र की सामान्य पूजा विधि
  • सुबह स्नान कर नवग्रह मंदिर या घर में स्नान के बाद चन्द्र की प्रतिमा की गंध, सफेद चन्दन, अक्षत, सफेद फूल, दूध, सफेद वस्त्र चढ़ाकर पूजा करें। 
  • चंद्र के साथ शिव की भी पूजा करें, शिव चंद्रशेखर भी कहलाते हैं, शिव पूजा चन्द्र पूजा का ही फल देती है।
  • पूजा में सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं। 
  • कन्या के विवाह बाधा दूर करने का अचूक उपाय है- 
  • पूजा और आरती के बाद क्षमा प्रार्थना कर मानसिक कष्टों और पेट रोगों से मुक्ति की कामना करें।

शमी पत्र का चढ़ावा

शमी का फूल
www.balajidarbar.com


मानसिक राहत पाने के लिए व्यावहारिक तौर पर संयम व सूझ-बूझ से उलझनों को सुलझाना एक उपाय है। वहीं धार्मिक तरीकों में भगवान गणेश की उपासना भी मानसिक ऊर्जा और शक्ति देने वाली मानी गई है। भगवान गणेश की उपासना में भी कुछ विशेष और सरल उपाय मन ही नहीं घर-परिवार से अशांति को दूर रखने वाले माने गए हैं। 
उपायों एक है- भगवान गणेश को शमी पत्र अर्पित करना। धार्मिक मान्यताओं में शमी का वृक्ष बड़ी ही मंगलकारी माना गया है। चतुर्थी को शमी का ही सुख-शांति देने वाला उपाय - 
शमी पत्र श्रीगणेश को दूर्वा की तरह ही बहुत प्यारा है। यह 'वह्निवृक्ष या पत्र' नाम से भी जाना जाता है। शिव का वास भी माना गया है, जो श्री गणेश के पिता हैं और मानसिक क्लेशों से मुक्ति देने वाले देवता हैं। 
शमी पत्र का चढ़ावा श्रीगणेश की प्रसन्नता से बुद्धि को पवित्र कर मानसिक बल देने वाला माना गया है। अगर आप भी मन और परिवार को शांत और सुखी रखना चाहते हैं तो गणेशजी को शमी पत्र अर्पित करें - 
  • सुबह स्नान कर भगवान श्रीगणेश का ध्यान और पूजा करें। 
  • पूजा में पारंपरिक रूप से गंध, अक्षत, फूल, सिंदूर के साथ शमी पत्र अर्पित करें - 
  • शमी पत्रों के गणेश को अर्पण कर आरती करें और मंगलकारी शमीपत्रों की भांति जीवन में शांति और मंगल की कामना करें। 

फूल से शिव पूजा शुभ

www.balajidarbar.com
शिव की उपासना में बिल्वपत्र का चढ़ावा बहुत ही शुभ और पुण्य देने वाला माना जाता है। धार्मिक आस्था है कि बिल्वपत्र का शिव को चढ़ावा जन्मान्तर के पाप और दोषों का नाश करता है। शिव की पूजा में कुदरती सामग्रियों के चढ़ावे का महत्व है। पेड़-पौधों के पत्ते, फूल और फल शामिल हैं। 


फूल-पत्तों में कुछ ऐसे भी हैं, जिनको शिव पूजा में चढ़ाना बिल्वपत्र से भी ज्यादा पुण्य और फल देने वाला माना गया है। धार्मिक नजरिए से जानिए शिव को चढ़ाए जाने वाले फूल और पत्ते कौन से हैं -

- एक फूल चढ़ाना सोने के दान के बराबर फल देता है, 

- 1000 के फूल के बराबर एक कनेर का फूल फलदायी, 

- 1000 कनेर के फूल के बराबर एक बिल्वपत्र फल देता है, 

- 1000 बिल्वपत्रों के बराबर एक द्रोण या गूमा फूल फलदायी,

- 1000 गूमा के बराबर एक चिचिड़ा, 

- 1000 चिचिड़ा के बराबर एक कुश का फूल, 

- 1000 कुश फूलों के बराबर एक शमी का पत्ता, 

- 1000 शमी के पत्तो के बराबर एक नीलकमल, 

- 1000 नीलकमल से ज्यादा एक धतूरा और 

- 1000 धतूरों से भी ज्यादा एक शमी का फूल शुभ और पुण्य     देने वाला होता है। 

देवी मंत्र से नवग्रहों की शांति

www.balajidarbar.com
आदिशक्ति दुर्गा जगतजननी हैं। यह मातृशक्ति ही चर-अचर जगत की रचना, पालन और नियंत्रण करने वाली है। इसी कड़ी में देवी दुर्गा को ही ग्रह-नक्षत्रों की गति और प्रभाव को नियत करने वाला माना गया है। इसलिए देवी उपासना से ग्रह दोष शांति के उपाय बताए गए हैं। 

सुख-शांति पाने के लिए गुप्त नवरात्रि भी अचूक घड़ी मानी गई है। देवी उपासना के विशेष मंत्रों का जप ग्रह दोष को दूर कर देता है। एक ऐसा ही शक्तिशाली देवी मंत्र, जिसके स्मरण या जप से सारे ग्रह दोष बेअसर हो जाते हैं।

यह मंत्र नौ अक्षरी या नर्वाण देवी बीज मंत्र है। मंत्र के नौ अक्षर नवदुर्गा की नौ शक्तियां मानी गई हैं। नौ शक्तियां ही नवग्रहों में से एक-एक ग्रह की नियंत्रक मानी गई है।
ग्रह हैं - सूर्य, चन्द्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु और केतु।
इसके पहले तीन बीज अक्षर महाकाली, महासरस्वती व महालक्ष्मी स्वरूप अक्षर ब्रह्म भी माने गए हैं। मंत्र के जप का नवग्रह दोष शांति के साथ समृद्धि पाने में भी विशेष महत्व है।
मंत्र -  ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे।  
नवरात्रि में इस मंत्र का 9 दिनों तक यथाशकित जप करें। यह मंत्र दोष शांति कर सांसारिक कामनाओं की पूर्ति के साथ ही दु:ख, संकट व संताप से रक्षा करता है।

गणेश पूजा का महत्त्व

www.balajidarbar.com
भगवान गणेश सफलता देने वाले और विघ्रों का नाश करने वाले देवता के रूप में पूजनीय है। वह बुद्धि के स्वामी माने गए हैं। यही नहीं, भगवान शिव के पुत्र होने के कारण उनकी महिमा और उपासना बहुत ही मंगलकारी मानी गई है। साथ ही हर काम शुरू करने से पहले उनकी पूजा की जाती है। 

शिव भक्ति के सावन महीने की विनायकी चतुर्थी या सुबह श्रीगणेश भक्ति का 1 विशेष उपाय मनोरथपूर्ति और कार्यसिद्धि के लिए बहुत ही श्रेष्ठ उपाय है।

गणेश भक्ति का यह मुश्किल व बड़े से बड़ा काम आसान बनाने वाला यह छोटा सा उपाय है श्रीगणेश के 12 विशेष नामों का स्मरण कर दिन की शुरुआत करना। ऐसा करने से रुके काम पूरे हो जाते हैं – 


गणपति, विघ्रराज, लम्बतुण्ड, गजानन, द्वैमातुर, हेरम्ब, एकदन्त, गणाधिपति, विनायक, चारुकर्ण, पशुपालक, भवात्मज

इन 12 नामों को सुबह उठकर बोलने या स्मरण करने पर मनोकामना पूर्ण हो जाती है।