हनुमान जी के 12 चमत्कारी नाम

www.balajidarbar.com

ॐ हनुमान 
ॐ अंजनी सुत
ॐ वायु पुत्र
ॐ महाबल
ॐ रामेष्ठ
ॐ फाल्गुण सखा
ॐ पिंगाक्ष
ॐ अमित विक्रम
ॐ उदधिक्रमण
ॐ सीता शोक विनाशन
ॐ लक्ष्मण प्राण दाता
ॐ दशग्रीव दर्पहा

पंचमुखी हनुमान जी की कथा

www.balajidarbar.com
पवनपुत्र हनुमान, मां भगवती और शिवशंकर भोलेनाथ की विशेष रूप से आराधना की जाती है। शंकर के अवतार हनुमान  जी ऊर्जा के प्रतीक माने जाते हैं। आराधना से बल, कीर्ति, आरोग्य और निर्भीकता बढती है।
इनका विराट स्वरूप पांच मुख पांच दिशाओं में हैं। हर रूप एक मुख वाला, त्रिनेत्रधारी और दो भुजाओं वाला है। यह पांच मुख नरसिंह, गरुड, अश्व, वानर और वराह रूप है। इनके पांच मुख क्रमश: पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण और ऊ‌र्ध्व दिशा में प्रतिष्ठित माने गएं हैं।
पूर्व की ओर का मुख वानर का हैं। जिसकी प्रभा करोडों सूर्यो के तेज समान हैं। इनका पूजन करने से समस्त शत्रुओं का नाश हो जाता है।
पश्चिम दिशा वाला मुख गरुड का हैं। जो भक्तिप्रद, संकट निवारक माने जाते हैं। गरुड की तरह इनको भी अजर-अमर माना जाता हैं।
उत्तर की ओर मुख शूकर का है। इनकी आराधना करने से अपार धन-सम्पत्ति, ऐश्वर्य, यश, दिर्धायु प्रदान करने वाल व उत्तम स्वास्थ्य देने में समर्थ हैं।
दक्षिणमुखी स्वरूप भगवान नृसिंह का है। जो भक्तों के भय, चिंता, परेशानी को दूर करता हैं।
श्री हनुमान का ऊ‌र्ध्वमुख घोडे के समान हैं। इनका यह स्वरुप ब्रह्मा जी की प्रार्थना पर प्रकट हुआ था। मान्यता है कि हयग्रीवदैत्य का संहार करने के लिए वे अवतरित हुए। ऐसे पंचमुखी हनुमान रुद्र कहलाने वाले बडे कृपालु और दयालु हैं।
पंचमुखी हनुमान के बारे में पौराणिक कथा।
एक बार पांच मुंह वाला एक भयानक राक्षस प्रकट हुआ। उसने तपस्या करके ब्रह्माजी से वरदान पाया कि मेरे रूप जैसा ही कोई व्यक्ति मुझे मार सके। ऐसा वरदान प्राप्त करके वह समग्र लोक में भयंकर उत्पात मचाने लगा। सभी देवताओं ने भगवान से इस कष्ट से छुटकारा मिलने की प्रार्थना की। तब प्रभु की आज्ञा पाकर हनुमानजी ने वानर, नरसिंह, गरुड, अश्व और शूकर का पंचमुख स्वरूप धारण किया। पंचमुखी हनुमान की पूजा-अर्चना से सभी देवताओं की उपासना के समान फल मिलता है। हनुमान के पांचों मुखों में तीन-तीन सुंदर आंखें आध्यात्मिक, आधिदैविक तथा आधिभौतिक तीनों तापों को छुडाने वाली हैं। ये मनुष्य के विकारों को दूर करने वाले माने जाते हैं।
भक्त को शत्रुओं का नाश करने वाले हनुमान जी का हमेशा स्मरण करना चाहिए। पंचमुखी हनुमान जी की उपासना से किए गए सभी बुरे कर्म एवं चिंतन के दोषों से मुक्ति प्रदान करने वाला हैं।
पांच मुख वाले हनुमान जी की प्रतिमा धार्मिक और तंत्र शास्त्रों में चमत्कारिक मानी गई है।


निशुल्क फॉर्म

सदस्यता फॉर्म

नया कार्य बनाने के साधारण उपाए

www.balajidarbar.com

शिवलिंग पर जल व कच्चा दूध अर्पण करे व भगवान शिव जी की 108 नामावली का जप करने से कुछ नया कार्य बनने के योग बनेगें। 

और उन 108 आटे की गोलियों को मछली को खिलायें। ऐसा 9 बार करे। इससे आपके नये कार्य करने का जल्दी योग बनेगा। 

यदि आप गुरुवार को पीपल पर सादा जल चढ़ाकर घी का दीपक जलायें तथा शनिवार को गुड़ व दूध मिश्रित जल पीपल को चढ़ाकर सरसों के तेल का दीपक जलायें तो आपके नया कार्य होने का योग    बनेगा।

।। श्री हनुमान स्तुति।। का जाप दिन मे दो बार अवश्य करे यह आपके कार्य पूर्ण करने मे सहायक होगा।

सुबह उठकर सबसे पहले सूर्य नमस्कार करे व नहाने के बाद सूर्य को जल चढ़ायें। तथा इस मंत्र का जाप रोज करे। आपके नये काम का शीघ्र योग बनेगा।
कनकवर्णमहातेजं रत्नमालाविभूषितम्। 
प्रात: काले रवि दर्शनं सर्व पाप विमोचनम्।।
विष्णु जी की पूजा आरती व 108 नामावली का जप करे। कार्य पूर्ण होने का योग बनाने के लिए बारह मुखी रुद्राक्ष भी पहने। 

साइ के नाम की एक रोटी निकाल कर मंदिर मे रख दे। आपका नया काम शीघ्र बन जायेगा।




शीघ्र विवाह करने के लिए उपाय


www.balajidarbar.com
पीला
 वस्त्र धारण
शीघ्र विवाह करने के लिए सदैव शरीर पर कोर्इ भी एक पीला वस्त्र धारण करके रखना चाहिए। 

जिनकी शीघ्र विवाह की कामना हों उन्हें गुरुवार को गाय को दो आटे के पेड़े पर थोडी हल्दी लगाकर खिलाना चाहिए तथा इसके साथ ही थोड़ा सा गुड व चने की पीली दाल का भोग गाय को लगाना शुभ होता हैं। 
पीली दाल
इसके अलावा शीघ्र विवाह के लिए एक प्रयोग भी किया जा सकता हैं यह प्रयोग शुक्ल पक्ष के प्रथम गुरुवार को किया जाता है। इस प्रयोग मे गुरुवार की शाम को केले के पेड़ पर पांच प्रकार की मिठाइ हरी इलायची का जोड़ा तथा शुद्ध घी के दीपक के साथ जल अर्पित करना चाहिये यह प्रयोग लगातार तीन गुरुवार को करना चाहिए।

 केले के वृक्ष
गुरुवार को केले के वृक्ष के सामने गुरु के 108 नामों का उच्चारण करने के साथ शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए तथा जल भी अर्पित करना चाहिए।

अगर किसी की विवाह कुंडली में मांगलिक योग के कारण नहीं हो पा रहा है तो ऐसे व्यक्ति को मंगलवार के दिन चण्डिका स्तोत्र का पाठ तथा शनिवार के दिन सुन्दर काण्ड का पाठ करना चाहिए इससे भी विवाह के मार्ग की बाधाओं में कमी होती हैं।

अपनी मौसी, चाची, मामी व बुआ को वस्त्र या आभूषण दान करें। आप का विवाह शीघ्र हो जायेगा। 

नव ग्रह 
पहले विवाह टूटने पर यदि दूसरा विवाह शीघ्र कराना हो तो नव ग्रह हवन करे व परिवार की 21 महिलाओ को भोजन कराके वस्त्र दान करें।


गुमशुदा व्यक्ति के प्राप्ति के उपाय


काली के मंत्र
www.balajidarbar.com

रोज सुबह काली के मंत्र का जप करे।

ऊँ जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा: स्वधा नमोस्तुते।।

दरबार के द्वारा प्राण प्रतिष्ठा करे हुए शिवलिंग की स्थापना अपने घर में करे व श्री शिवरक्षास्तोत्रम् का पाठ करे।
गंगा जी

श्री गंगा चालीसा का जप करे व हरिद्वार जाकर गंगा जी के समक्ष गुमशुदा के मिलने की कामना करे।

हनुमान जी
सुंदरकाण्ड़ का पाठ करे व ब्राह्मणों को भोजन कराने से गुमशुदा के मिलने की प्राप्ति का योग बनता हैं।

हर मंगलवार को गुमशुदा व्यक्ति के नाम से हनुमान जी को प्रसाद चढ़ा दें।
तो गुमशुदा व्यक्ति तुरन्त मिल जायेगा।
शनि के मंदिर
शनिवार को शनि के मंदिर में जाकर बार-बार परिक्रमा करने से गुमशुदा व्यक्ति के मिलने की मनोकामना पूर्ण होती हैं।

गुमशुदा व्यक्ति की जन्म कुन्डली के अनुसार उसके दोष खत्म करने से व्यक्ति जल्दी ही मिल जायेगा।